{"_id":"6ae8d0c9188ca3594d0aa635","slug":"video-10-day-rajasthani-folk-dance-workshop-organised-at-atal-residential-school-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखीं राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखीं राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां
आगरा के अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में भारतीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय राजस्थानी लोक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 11 तक के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां सीखीं। कार्यशाला में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुनीता कंवर ने विद्यार्थियों को राजस्थानी लोक नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं, लय और ताल का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में संगीत शिक्षक दुर्गेश कुमार एवं महिला पीईटी प्रवीण भारद्वाज ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्या ने कोरियोग्राफर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। कार्यशाला में कक्षा 11 की संजना, माही और खुशी, कक्षा नौ की नर्गिस, नव्या, प्रिया, लवली, अंशु, सानिया, मोना, रोशनी और तन्वी सहित कक्षा सात एवं आठ की करीना, तन्नू, शगुन और भावना का प्रदर्शन विशेष सराहनीय रहा। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए लोक संस्कृति से जुड़ने और अपनी नृत्य प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।