फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav will start campaign assembly elections from Dalit sammelan in Agra

दलितों की राजधानी से सपा का चुनावी शंखनाद: आगरा में होगा दलित सम्मेलन, बसपा के गढ़ में गरजेंगे अखिलेश यादव

Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अपना चुनावी शंखनाद इस बार आगरा से करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से दलित सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav will start campaign assembly elections from Dalit sammelan in Agra
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के रथ पर सवार होकर 2027 विधानसभा चुनाव से सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही समाजवादी पार्टी का चुनावी शंखनाद दलितों की राजधानी से होगा। 15 नवंबर को अखिलेश यादव आगरा आएंगे। जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन होगा। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


पीडीए के डी को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने आगरा को चुना है। सूबे की सियासी राह में डी की भूमिका निर्णायक है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने के लिए सपा ने बहुजन राजनीति के सबसे मजबूत गढ़ में सेंधमारी की रणनीति बनाई है। दलित सम्मेलन के संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामजी लाल सुमन ने बताया कि इस सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी जिलों में संपर्क हो चुका है। सभा स्थल का दौरा किया है। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा दलितों की राजधानी है। शहर में करीब पांच लाख से अधिक अनुसूचित वर्ग के मतदाता हैं। शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सपा अपने पीडीए फार्मूले को धरातल पर उतारेगी। बसपा के परंपरागत कैडर और आंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को संदेश देने के लिए सपा कार्यकर्ताओं और छात्रसभा के सदस्यों को नीले रंग के परिधान में उतारा जाएगा। एमएलसी चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदले क्षेत्रीय सियासी समीकरणों के बीच सपा दलित समाज के अधिकार, आरक्षण, स्थायी नौकरियों और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को मुख्य एजेंडा बनाकर बहुजन समाज को साधने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed