{"_id":"6b000394bcec5da93f086b09","slug":"video-winter-travel-exhibition-goa-theme-gaiety-theatre-shimla-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गेयटी में दिखा गोवा का रंग, शिमला में विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में दिखा गोवा का रंग, शिमला में विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:53 PM IST
Link Copied
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार से विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का आगाज हो गया। ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार (टीटीबी) आरआईएएम की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में इस बार गोवा मुख्य आकर्षण रहा। प्रदर्शनी का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम पर्यटन में टिकाऊ विकास रखी गई है। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार पर्यटन और पर्यटन उद्योग की भविष्य की चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा की।
चर्चा में आरकेएमवी कॉलेज के टूरिज्म प्रोफेसर श्रीकांत ने पर्यटन के संरक्षण और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पर्यटन के विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।
प्रदर्शनी में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लोगों को हिमाचल की पहाड़ियों के बीच गोवा के समुद्री तटों, पुर्तगाली वास्तुकला, तटीय संस्कृति और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है।
गोवा की संस्कृति और पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इससे पर्यटकों को देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों, उनकी विशेषताओं और यात्रा संभावनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।