Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News:: Uproar himachal vidhansabha; BJP appoints incharges; weather to remain clear for a week.

HP Big News: विधानसभा में पांचवें दिन भी हंगामा, 66 विस क्षेत्रों में भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी

Fri, 20 Nov 2026 04:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। विधानसभा शीत सत्र में पांचवें दिन भी हंगामा बरपा। वहीं भाजपा ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए। उधर, सीएम सुक्खू ने भाजपा पर बेशकीमती जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप लगाया है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News:: Uproar himachal vidhansabha; BJP appoints incharges; weather to remain clear for a week.
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी सदन में सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने हुए। सेना पर टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए सदन से बाहर चले गए। वहीं भाजपा ने हिमाचल ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। उधर,  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल की बेशकीमती जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में उद्योग लगाने के नाम पर प्रदेश की संपदा की बंदरबांट हुई। वहीं  प्रदेश में 1 से 19 नवंबर तक सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।  आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 66 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

 भाजपा ने उद्योगों के नाम पर पांच हजार बीघा जमीन कौड़ियों के भाव बेची: सीएम सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल की बेशकीमती जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में उद्योग लगाने के नाम पर प्रदेश की संपदा की बंदरबांट हुई। कस्टमाइज पैकेज के नाम पर करीब पांच हजार बीघा जमीन उद्योगों को दे दी गई और स्टांप ड्यूटी माफ कर प्रदेश को 400 से 500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

नवंबर में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में 1 से 19 नवंबर तक सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में इस अवधि के दौरान सामान्य वर्षा 10.6 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सेना पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा में फिर हंगामा
सेना पर टिप्पणी को लेकर हिमाचल विधानसभा में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा के पांचवें दिन भी इस मुद्दे पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए सदन से बाहर चले गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मैराथन की जर्सी और मेडल का भी अनावरण किया। कांगड़ा वैली कार्निवल-2026 के तहत आयोजित होने वाली इस मैराथन में अब तक 850 से अधिक धावक पंजीकरण करवा चुके हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ज्वालामुखी में शुरू हुआ पंच भीष्म, जानिए धार्मिक मान्यता
शक्तिपीठ ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर में कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभारंभ किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर में पांच दिनों तक 101 दीपक दिन-रात जलाए जाएंगे। स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी इन दीपकों में दिन-रात तेल का दान करते हैं। मंदिर में वर्षों से दीपदान की परंपरा निभाई जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सांसद सुरेश कश्यप ने राफेल खरीद मामले पर जगत नेगी के बयान को सेना के मनोबल पर आघात बताया
सांसद सुरेश कश्यप ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा में दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी। सुरेश कश्यप ने कहा कि राफेल विमान की खरीद में घोटाले की आशंका को सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। इसके बावजूद ऐसे बयान देना उचित नहीं है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed