बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vande mataram controversy bjp protest shimla ridge jairam thakur

वंदेमातरम विवाद पर शिमला रिज में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम ठाकुर बोले- राष्ट्रगीत का सम्मान जरूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:17 PM IST
vande mataram controversy bjp protest shimla ridge jairam thakur
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वंदेमातरम को लेकर चल रही सियासी तकरार रविवार को विधानसभा परिसर से निकलकर शिमला रिज तक पहुंच गई। अवकाश के दिन भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में रिज मैदान का रुख किया। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा विधायकों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के बाद भाजपा विधायक प्रतिमा के सामने बैठ गए और करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगीत के कथित अपमान का मुद्दा उठाया। धरने के दौरान भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगीत के समर्थन में कई नारे लगाए। इनमें ‘भारत में यदि रहना होगा, वंदेमातरम कहना होगा’ और वंदेमातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदेमातरम देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस की ओर से इसके सम्मान को लेकर उचित व्यवहार नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वंदेमातरम देश की आजादी की लड़ाई और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत का कथित रूप से अपमान हुआ। जयराम ठाकुर ने वर्ष 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वंदेमातरम को लेकर हुए निर्णय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश का संचालन संविधान के अनुसार होना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक संगठन के फैसलों के आधार पर। ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विधानसभा के भीतर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। भाजपा कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि शुक्रवार को राष्ट्रगान समाप्त होने से पहले भाजपा के कुछ विधायक हाथ उठा चुके थे। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान के सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और राजनीतिक विवाद अब विधानसभा से बाहर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: पुत्रदा एकादशी पर भस्म आरती में आकर्षक शृंगार में सजे बाबा महाकाल, जय श्री महाकाल के उद्घोष गूंजे

23 Aug 2026

VIDEO: डीएम मनीष कुमार ने बीटेक छात्रों को सामाजिक विकास में इंजीनियरों की भूमिका पर दिया व्याख्यान

23 Aug 2026

कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी; VIDEO

22 Aug 2026

चकिया तहसील में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में गरजे कर्मचारी; VIDEO

22 Aug 2026

कैली चौराहे पर युवक की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार; VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

लाल निशान से 1.06 मीटर नीचे बह रही है गंगा, नावों का संचालन बंद; VIDEO

22 Aug 2026

वर्षों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण, VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

चंदाैली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम, VIDEO

22 Aug 2026

केशव मौर्य बोले- मुगलकालीन चिन्हों को कानून के जरिये हटाएंगे

22 Aug 2026

VIDEO: पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन का सुरक्षात्मक कार्य पूरा, 24 घंटे सुचारु हुई आवाजाही

22 Aug 2026

कानपुर: रुपये के लेनदेन को लेकर होमगार्ड-दुकानदार के बीच विवाद

22 Aug 2026

कानपुर: पारस हेल्थ में अत्याधुनिक टावी तकनीक से इलाज शुरू

22 Aug 2026

कानपुर: बिठूर में एक ही परिसर में चार सुनसान घरों से 10 लाख की चोरी

22 Aug 2026

Meerut: भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने आगामी त्योहारों पर किया रंगारंग कार्यक्रम

22 Aug 2026

Meerut: यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर लिपटिस का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

22 Aug 2026

पहाड़, तराई और डुआर्स के स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में बड़ी पहलः राजू

22 Aug 2026

VIDEO: सावन के अंतिम शनिवार को गिरिराज धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा गोवर्धन

22 Aug 2026

VIDEO: अलविदाई मजलिस में नम हुईं आंखें, ‘या हुसैन अलविदा’ के नारों के बीच निकला जुलूस

22 Aug 2026

फरीदाबाद में पल्ला-सेहतपुर रोड जर्जर होने के कारण घंटों लगता है जाम

22 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर-10 में जलभराव की समस्या से परेशान निवासी

22 Aug 2026

मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाने को मजबूर ग्रेटर फरीदाबाद के लोग

22 Aug 2026

फरीदाबाद के पल्ला-सेहतपुर में 30 बेड के अस्पताल को मिली प्रशासनिक मंजूरी

22 Aug 2026

डीएलएफ फेज-3 में डीटीपीई की बड़ी कार्रवाई, सात मकानों से अवैध निर्माण हटाया

22 Aug 2026

गुरुग्राम में बारिश के बाद कई सोसाइटियों में घंटों गुल रही बिजली

22 Aug 2026

जालंधर मॉडल टाउन में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट: शराब ठेके और अहाते के कारिंदों पर हमला करने का आरोप, हालत नाजुक

22 Aug 2026

MP: टीकमगढ़ पहुंचे CM मोहन यादव, ‘कुंडेश्वर लोक’ बनाने का एलान; जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

22 Aug 2026

VIDEO: चीनी के बढ़े दाम, बरकरार रहेगी मथुरा के पेड़ों की मिठास; अभी नहीं बढ़ेंगी कीमत

22 Aug 2026

VIDEO: लेखपालों ने तहसील में की नारेबाजी

22 Aug 2026

Meerut: बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप

22 Aug 2026

Meerut: मुख्य मार्ग तक पहुंचा कटान, कई गांवों के संपर्क पर संकट, बचाने की जद्दो-जहद जारी

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed