Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gargi and Gunjan named 'Students of the Year' at SD Pathshala

Shimla News: एसडी पाठशाला में गार्गी और गुंजन बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gargi and Gunjan named 'Students of the Year' at SD Pathshala
वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बटोरी वाहवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सनातन धर्म (एसडी) सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंज बाजार में शुक्रवार को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में गार्गी वालिया और सीनियर वर्ग में गुंजन को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।

समारोह में एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि स्थानीय पार्षद सुषमा कुठियाला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों की ओर से दिए गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रेट्रो डांस, झमाकड़ा, देशभक्ति गीत, नशा निवारण पर आधारित प्रस्तुति, नवदुर्गा नृत्य, गुजराती गरबा और पहाड़ी नाटी सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर ने वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में शिवाजी सदन और सीनियर वर्ग में टैगोर सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। आठवीं कक्षा की गार्गी वालिया को जूनियर वर्ग और जमा दो विज्ञान संकाय की गुंजन को सीनियर वर्ग में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। वहीं दसवीं कक्षा के नैतिक ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लाल सूद, उपप्रधान सुभाष चंद, सचिव डीपी पुरी, वरिष्ठ सहायक सचिव सतपाल, सहायक सचिव अशोक सोहल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, स्कूल प्रबंधक राकेश भगरा, स्कूल सचिव संजीव कुठियाला, सहायक सचिव विशाल सूद, हरजीत मंगा सहित स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article