{"_id":"68825845c10601b5050edd1b","slug":"video-shimla-tree-fell-in-rivoli-market-young-man-got-injured-admitted-in-hospital-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रिवोली मार्केट में गिरा पेड़, दबने से किशोर को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रिवोली मार्केट में गिरा पेड़, दबने से किशोर को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
राजधानी की रिवोली मार्केट में वीरवार देर शाम 8:30 बजे बान का एक हरा पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से 15 साल का शिलाई निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे बेहोशी की हालत में आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। देर रात 9:30 बजे तक इसे होश नहीं आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पेड़ के नीचे दब गया था। कड़ी मशक्कत के बाद इसे पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके पीठ और सिर पर चोटें आई है। पेड़ गिरने से मार्केट में बनी एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार दो महीने पहले ही इस पेड़ को काटने के लिए नगर निगम में शिकायत दे दी थी। यहां कुछ हफ्ते पहले भी बान का एक बड़ा पेड़ मार्केट पर गिर गया था। उस समय भी काफी नुकसान हुआ था। मौके पर खतरा बने अन्य पेड़ काटने के लिए तुरंत आवेदन किया गया लेकिन इन्हें काटना तो दूर, ट्री कमेटी ने मौके पर इनका निरीक्षण तक नहीं किया। बारिश के कारण एक और पेड़ बीच से टूटकर मार्केट में गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय काफी लोग मार्केट में मौजूद थे। दुकानदारों के अनुसार घायल किशोर भी इस दौरान अपने परिचितों के साथ बाजार से गुजर रहा था। अचानक पेड़ गिरने से यह चपेट में आ गया। मौके पर तीन अन्य पेड़ भी खतरा बनकर मंडरा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेंज अधिकारी सौरव झिंगटा ने बताया कि पेड़ गिरने से एक किशोर घायल हुआ है जिसे अस्पताल ले जाया गया है। कहा कि इस पेड़ को काटने के लिए आवेदन आया था लेकिन अभी औपचारिकताएं पूरी न होने से इसे काटने की मंजूरी नहीं मिली थी। कहा कि पेड़ को काटकर मार्केट की सड़क बहाल कर दी गई है। पेड़ अंदर से खोखला होकर सड़ चुका था जिस कारण यह गिर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।