फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest in Shimla against the dog attack on a young girl.

शिमला में बच्ची पर कुत्तों के हमले के विरोध में महापौर कार्यालय के बाहर धरना, गदर फ्रंट ने उठाई नागरिकों की सुरक्षा की आवाज

Mon, 21 Sep 2026 08:33 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:33 PM IST
Protest in Shimla against the dog attack on a young girl.
शिमला के शांकली क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों द्वारा किए गए गंभीर हमले के विरोध में आज महापौर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। बच्ची को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और वह उपचाराधीन है। धरने में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित, मदद सेवा ट्रस्ट के संयोजक विकास तथा मासूम बच्ची के दादा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर गदर फ्रंट ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं है, बल्कि शिमला शहर में नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। शिमला के सिमिट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में नगर निगम और प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशने की आवश्यकता है। गदर फ्रंट ने कहा कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को अपने ही मोहल्लों में भय के माहौल में नहीं रहना चाहिए। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए मानवीय दृष्टिकोण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित ने कहा कि किसी भी घटना के बाद केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। नगर निगम को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कदम उठाने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में किसी अन्य मासूम को ऐसी घटना का शिकार न होना पड़े। धरने के दौरान मासूम बच्ची के दादा ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन और नगर निगम से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। गदर फ्रंट ने मांग की कि शिमला शहर में कुत्तों और बंदरों के हमलों से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण किया जाए, आक्रामक पशुओं के संबंध में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। गदर फ्रंट ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी पशु के खिलाफ नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही के लिए है। मांग स्पष्ट है—शिमला के नागरिकों और खासकर मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जमीन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: सुख-आश्रय के सहारे करनदीप ने लिखी सफलता की 'रॉयल लुक' कहानी, दो लाख की मदद से शुरू किया सैलून

21 Sep 2026

पीलीभीत: भाकियू टिकैत ने की मासिक बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर की चर्चा

21 Sep 2026

राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स ने विशेष बच्चों संग मनाया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

21 Sep 2026

सोलन: मॉल रोड पर नुक्कड़ नाटक से गूंजा श्रम का संदेश, ‘मैन वर्सेज मशीन’ ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर

21 Sep 2026

चलते ट्रक से सड़क पर गिरी लोहे की सामग्री, कर्णप्रयाग बाजार में टला बड़ा हादसा

21 Sep 2026
विज्ञापन

जीरा पुलिस ने फार्च्यूनर से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया, दो आरोपी फरार

अमर उजाला पुलिस की पाठशाला- छात्राओं को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

21 Sep 2026
विज्ञापन

मंत्री ओपी राजभर का दावा- चार हिस्सों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल में राजभर का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री

21 Sep 2026

गाजियाबाद: मोदीनगर में दिव्यांगजनों का तहसील पर हंगामा, उपजिलाधिकारी ने दिया समाधान का भरोसा

21 Sep 2026

पीलीभीत: किसानों की मांगों को लेकर भाकियू भानु ने डीएम को सौंपा मांगपत्र

21 Sep 2026

मडराक के हाजीपुर चौहट्टा में फायरिंग, एक हिरासत में

21 Sep 2026

Video: सीएम आवास के पास टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित उतारा

21 Sep 2026

Video: सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग राउंड

21 Sep 2026

Video: स्व. विनोद बिहारी वर्मा की स्मृति में ‘श्रद्धांजलि पत्रिका’ का विमोचन

21 Sep 2026

VIDEO: आगरा में दर्दनाक हादसा: नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढाय में दबे तीन मजदूर, दो की मौत

21 Sep 2026

गौरव हत्याकांड: परिजनों ने किया धरना-प्रदर्शन, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

21 Sep 2026

वीडियो: 35 साल बाद परिवार से मिलीं प्रमिला, बांह पर बने एक टैटू ने अपनों तक पहुंचाई राह

21 Sep 2026

शिमला: लक्कड़ बाजार में स्ट्रीट वेंडरों का प्रदर्शन, बोले-उजाड़ने के बजाय स्थायी जगह दे नगर निगम

21 Sep 2026

बिलासपुर: विजयपुर में निशुल्क कैंसर जांच शिविर, 352 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण; विशेषज्ञों ने दी चिकित्सकीय सलाह

21 Sep 2026

रामपुर बुशहर: नौ साल से रक्तदान की मुहिम, अब अंगदान और लंगर सेवा तक पहुंचे कदम; रामपुर में रैली निकाल दिया सेवा का संदेश

21 Sep 2026

अलीगढ़ से गुम चार वर्षीय बच्ची 72 घंटे में बरामद, मां ही ले गई थी उठाकर

21 Sep 2026

फरीदाबाद: दीपावली मेले से पहले 34.62 लाख से संवरेगा सूरजकुंड मेला परिसर

21 Sep 2026

फरीदाबाद: हुडा भवन का 17.27 लाख से होगा नवीनीकरण, देखें रिपोर्ट

21 Sep 2026

Video: छात्रों के धरने के बीच पहुंचीं कुलसचिव भावना मिश्रा, कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े छात्र

21 Sep 2026

दिल्ली में 7वां नदी उत्सव: 24 से 26 सितंबर तक चलेगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करा रहा आयोजन

21 Sep 2026

Video: 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक से नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों का SCERT पर धरना

21 Sep 2026

Video: झांसी में लगीं 'अखिलेश के माफिया और माफिया के अखिलेश' लिखी विवादित होर्डिंग, सपाइयों ने उतरवाईं

21 Sep 2026

कानपुर: हरजिंदर नगर चौराहे पर फव्वारों की हालत बेकार, सभी बंद पड़े

21 Sep 2026

कानपुर: पुराने सीएमओ ऑफिस की बिल्डिंग के बाहर की हालत जर्जर, सड़क पर भरा हुआ है सीवर का पानी

21 Sep 2026

कानपुर: चकेरी में ग्रीन बेल्ट के अंदर लोगों ने किया कब्जा, लगा रखी हैं दुकानें

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed