फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three new ration depots will be opened in urban and rural areas.

Shimla News: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे तीन नए राशन डिपो

Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three new ration depots will be opened in urban and rural areas.
हजारों लोगों को घर के पास मिलेगा सस्ता राशन
विज्ञापन

विभाग ने 12 अक्तूबर तक मांगे डिपो के लिए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहरी और ग्रामीण इलाकों में राशन के तीन नए डिपो खुलने जा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार इन दोनों क्षेत्रों में तीन नए डिपो खोले जाएंगे। डिपो खुलने के बाद इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
वहीं जिन लोगों को घरों से चार से पांच किलोमीटर दूर राशन खरीदने के लिए जाना पड़ रहा था उन्हें भी इससे राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का दायरा बढ़ने जा रहा है। शिमला शहर के टुटीकंडी और जतोग कैंट तथा शिमला ग्रामीण की घनेवग नेहरा पंचायत के घरोग में राशन डिपो खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इन डिपो के आवंटन के लिए जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इच्छुक लोगों और संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदक 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए emerginghimachal.hp.gov.in के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने इसकी जानकारी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अन्य माध्यमों से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभाग के अनुसार आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ मैट्रिक और उच्च शिक्षा के प्रमाणपत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग और शिक्षित बेरोजगार से संबंधित प्रमाणपत्र, दुकान की उपलब्धता और भंडारण क्षमता से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा बीपीएल, एससी, ओबीसी या एसटी परिवार से संबंधित प्रमाणपत्र भी देना होगा। यदि आवेदक उसी स्थान का निवासी है, जहां डिपो प्रस्तावित है, तो पंचायत की ओर से जारी निवास संबंधी प्रमाणपत्र की अधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रति भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article