{"_id":"65c314cc4220b3859b05bfee","slug":"video-fire-breaks-out-in-vehicle-showroom-at-tutikandi-isbt-bus-stand","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आईएसबीटी टूटीकंडी में गाड़ियों के शोरूम में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आईएसबीटी टूटीकंडी में गाड़ियों के शोरूम में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टूटीकंडी आईएसबीटी पर स्थित गाड़ी के शोरूम में बुधवार तड़के आग भड़क गई। आग की लपटों से बस अड्डे पर मौजूद यात्री भी सहम गए। अग्निकांड में शोरूम में खड़े तीन नए वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, लाखों का स्पेयर पार्ट्स और एलाइनमेंट मशीन जल गई। आग को बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा छोटा शिमला और मालरोड अग्निशमन केंद्रों से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। बालूगंज पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
दमकल के चार वाहनों को आग पर काबू करने में लगभग तीन घंटे लग गए। बालूगंज फायर स्टेशन के प्रभारी गोपाल दास और फायर अफसर भगत राम ठाकुर की अगुवाई में दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। इस दौरान दो करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया। गोपाल दास ने बताया कि तड़के 4 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया गया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। वहीं दो करोड़ की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के झुलसने की रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं बालूगंज पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों को खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।