Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast dense fog alert no rain snow december 2

हिमाचल मौसम ताजा अपडेट: एक सप्ताह नहीं बरसेंगे बादल, 30 नवंबर तक इन जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी

Thu, 26 Nov 2026 02:25 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 02:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 30 नवंबर तक निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह घना कोहरा छा सकता है। 

विज्ञापन
himachal weather forecast dense fog alert no rain snow december 2
हिमाचल मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के 26 नवंबर को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 26 से 30 नवंबर तक कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को प्रदेश के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में कोहरे का असर
मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में 26 से 30 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर, टीहरा और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। वहीं, मंडी जिले की बल्ह घाटी के अलग-अलग इलाकों में भी इन पांच दिनों के दौरान मध्यम से घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए इस अवधि में जिला स्तर पर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताबो में माइनस 4.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बना हुआ है। बुलेटिन के मुताबिक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 6 डिग्री, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 11 डिग्री और निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सात दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार घने कोहरे से कुछ स्थानों पर यातायात और परिवहन प्रभावित हो सकता है। कोहरे के दौरान वाहन धीरे और सुरक्षित गति से चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed