{"_id":"67442cb041119a61b00d3212","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-satatement-over-subsidy-and-bjp-election-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, साधन संपन्न लोगों से सब्सिडी छोड़ने का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, साधन संपन्न लोगों से सब्सिडी छोड़ने का किया अनुरोध
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार से यह फैसला किया कि भाजपा की ओर से अधूरे छोड़े गए कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। इस दृष्टि से हमारी सरकार ने कार्य किया है। भाजपा ने फटाफट आधे-आधूरे शिलान्यास-उद्घाटन किए। हम 30 प्रतिशत भवनों का शिलान्यास 30 प्रतिशत पैसा जमा होने के बाद कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो साधन संपन्न, सामर्थ्य है और जो देना चाहता है, वे अपनी मर्जी से बिजली-पानी व अन्य सरकारी योजनाओं की सब्सिडी छोड़ सकते हैं। सीएम ने कहा कि दो साल का हमारा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। दो साल में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने में सक्षम रहे हैं। दो साल में कई विभागों में हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है। हमने फैसले हिमाचल के हित में लिए। भाजपा सरकार ने व्यक्तिगत व पार्टी हित में फैसले लेकर प्रदेश की संपदा को लुटाने का कार्य किया। हमारी सरकार प्रदेश की सपंदा को न लुटने देगी और न लुटाने देगी, बल्कि उसका सरकार आम किसान, महिलाओं व युवाओं को रोजगार देने के लिए इस्तेमाल करेगी। विद्युत परियोजना अग्रिम प्रीमियम मामले में हिमाचल भवन को अटैच करने पर सीएम ने कहा कि पैसे जमा करने में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अदाणी की तरह इस मामले में भी हमारी सरकार जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने हाल ही में हुए चुनाव नतीजों पर कहा कि एक बार भारत में ही बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए, ताकि सभी का शक दूर हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।