{"_id":"682ee3dcc359492b850a2046","slug":"video-class-iv-employees-who-have-completed-20-years-of-service-will-get-special-increment-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"MC Shimla: 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल इंक्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla: 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल इंक्रीमेंट
नगर निगम में 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विशेष इंक्रीमेंट दी जाएगी। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के बाद नगर निगम ने भी इन कर्मचारियों को यह इंक्रीमेंट देने का फैसला लिया है। गुरुवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई वित्त संविदा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में नगर निगम की संपदा शाखा का मरम्मत कार्य करने, चाबा में नगर निगम की जमीन पर सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को एनओसी देने पर भी चर्चा हुई। इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। समिति ने शहर के रिज और मालरोड के अलावा दूसरे स्थान पर स्केच आर्टिस्ट को काम करने की अनुमति देने का भी फैसला लिया है। हालांकि, इसके एवज में तहबजारियों के बराबर 500 से लेकर 1200 तक मासिक शुल्क लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।