{"_id":"6ab3b5138a14399fb9004489","slug":"video-bjp-district-president-nihal-chand-sharma-raises-questions-about-the-sukhu-governments-financial-policies-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सुक्खू सरकार की वित्तीय नीतियों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सुक्खू सरकार की वित्तीय नीतियों पर उठाए सवाल
भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को लगातार कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में सरकार बनने के बाद तीन वित्तीय वर्षों में 35,555 करोड़ रुपये का नया ऋण लिया गया। निहाल ने इसे विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए लिखित जवाब का आंकड़ा बताया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश का बकाया ऋण 1,01,863 करोड़ रुपये पहुंच गया था। इसके बाद भी कर्ज लेने का सिलसिला जारी रहा। जुलाई 2026 तक चालू वित्त वर्ष में सरकार 2,800 करोड़ रुपये का नया ऋण उठा चुकी थी। अप्रैल में 900 करोड़, मई में 500 करोड़ और जून में 700 करोड़ रुपये के बाद जुलाई में 700 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया। जुलाई में 700 करोड़ रुपये के ऋण की पुष्टि राज्य सरकार की अधिसूचना और आरबीआई से संबंधित रिकॉर्ड में भी होती है। निहाल ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी उधारी के बावजूद प्रदेश को क्या मिला। उन्होंने पूछा कि कितने नए उद्योग स्थापित हुए, कितने बड़े अस्पताल और शिक्षण संस्थान बने, कितने स्थायी रोजगार पैदा हुए और प्रदेश की आय बढ़ाने वाली कितनी नई परिसंपत्तियां तैयार हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।