{"_id":"6af1d9077b6358bfd20f5948","slug":"hrtc-buses-started-running-after-8-am-shimla-news-c-19-sml1002-817734-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुबह आठ बजे के बाद \nचलीं एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुबह आठ बजे के बाद चलीं एचआरटीसी बसें
विज्ञापन
शहर में दोपहर तक सामान्य हुई स्थिति
लोकल और लंबे रूटों पर सुबह 8 बजे तक बंद रहीं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के दिन शाम पांच बजे के बाद से सोमवार सुबह आठ बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं लोकल और लंबे रूटों पर बंद रहीं।
इस कारण सोमवार सुबह शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन आठ बजे के बाद ही शुरू हो पाया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राजधानी शिमला में दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हुई। इससे आम लोगों को राहत मिली।
सुबह आठ बजे के बाद शिमला ग्रामीण, अर्की, जुन्गा, मेहली, मशोबरा और सुन्नी सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाली बसों का संचालन शुरू हुआ। सुबह की बसें देरी से चलने के कारण लोगों को कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन इसके बाद बसों की नियमित आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद सभी बसें निर्धारित समय पर चलाई गईं। दोपहर एक बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई थी। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर रविवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक बस सेवा बंद रखी थी। इसके बाद सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। वहीं शहर में निजी बसें सुबह से ही चलती रहीं। स्थानीय अवकाश और निजी बसों के संचालन के चलते शहर में आम लोगों को आवाजाही में कोई खास दिक्कत पेश नहीं आई।