{"_id":"67681acdfe4f0660c0008e46","slug":"hospital-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-459583-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना में पहले दिन तीन ओपीडी होंगी शुरू, टोकन नंबर लेने के बाद बनेगी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना में पहले दिन तीन ओपीडी होंगी शुरू, टोकन नंबर लेने के बाद बनेगी पर्ची
आज न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी की चलेगी ओपीडी आईजीएमसी से करीब 12 किलोमीटर दूर है अस्पताल, मिलेगी शटल बस सेवा सुविधा संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) में सोमवार को तीन ओपीडी शुरू होंगी। टोकन नंबर लेने के बाद ही मरीजों की पर्चियां बनाई जाएंगी। पर्ची बनने के बाद नंबर ओपीडी में लगे सिस्टम पर अपडेट होगा और बारी-बारी मरीजों को इलाज के लिए बुलाया जाएगा। अस्पताल में सोमवार को न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलेगी। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) में न्यूरोलाॅजी, एंडोक्रायोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और गेस्ट्रो एंट्रोलॉजी में कुल छह विभागों की ओपीडी चलनी है। ऐसे में सप्ताह के प्रत्येक दिन में अलग-अलग सुपर स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी पहली मंजिल में चलेंगी। मरीज ओपीडी में सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक उपचार करवा सकेंगे। टेस्टों की सुविधा भी इसी ब्लॉक में मिलेगी। अगर कोई मरीज आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी विभागों की पर्चियां बनाने के लिए आता है, तो पर्चियां नहीं बन पाएंगी। इन मरीजों को यहां से चमियाना ही जाना होगा। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने यह जानकारी दी है।
आईजीएमसी से चमियाना के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाई जाएगी। यह बस शटल सेवा के रूप में काम करेगी। चमियाना प्रबंधन का दावा है कि इस बस सेवा को शुरू करने के लिए एचआरटीसी ने हामी भर दी है। वहीं चमियाना से ढली के लिए दो टेंपो ट्रेवलर शटल सेवा के रूप में सेवाएं देंगे। इससे मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने और वापस आने में आसानी होगी। इनसेट कुछ प्वाइंटों पर संकरी है सड़क, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी को लिखा पत्र भट्ठाकुफर से चमियाना अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क कुछ प्वाइंटों पर संकरी है। इस वजह से पास लेने में कठिनाई पेश आती है। यहीं वजह है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत पेश न हो, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने एसपी शिमला को पत्र लिखा है। पत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती करने की मांग उठाई है, ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।