Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lift and trolly in ridge

Shimla News: रिज मैदान के लिए फ्यूनिकुलर ट्रॉली का ट्रायल शुरू

Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
lift and trolly in ridge
एक समय में 20 से 25 लोग कर सकेंगे ट्रॉली में सफर, वजन नियंत्रित करने के लिए लगेंगे सेंसर
विज्ञापन

रिज पर बनेगा टिकट काउंटर, लोकार्पण के समय तय होगा लिफ्ट और फ्यूनिकुलर का किराया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान के लिए लक्कड़ बाजार से लिफ्ट और फ्यूनिकुलर ट्रॉली का कार्य हिमाचल प्रदेश रोपवेज एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचपीआरटीडीसी) 30 नवंबर तक पूरा कर देगा। लिफ्ट का कार्य पूरा होने के बाद इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। 58 मीटर लंबे ट्रैक पर चलने वाली ट्रॉली को भी लगा दिया गया है। खाली ट्रॉली के प्रारंभिक ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। एक ट्रिप में 20 से 25 लोगों को लेकर जाने वाली इस ट्रॉली में निर्धारित वजन को नियंत्रित करने के लिए बाकायदा सेंसर लगेंगे। वहीं, सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे। रिज मैदान पर एक टिकट काउंटर भी बनाया जाना है। लोकार्पण के समय लिफ्ट और फ्यूनिकुलर का किराया तय होगा।

निर्माण कार्य में जुटे मजदूर और आरटीडीसी के इंजीनियर व स्टाफ इस ट्रॉली से आने-जाने लगे हैं। यह हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए एक नया अनुभव है। गोलाकार डिजाइन में बनी इस ट्रॉली में ग्लास या प्लास्टिक की पारदर्शी शीट लगाया जानी अभी बाकी है। इन ग्लासों से यात्री शिमला की वादियों के नजारे साफ देख सकेंगे। दिसंबर में शहर के लोगों और पर्यटकों को लक्कड़ बाजार से रिज तक लिफ्ट और फ्यूनिकुलर ट्रॉली से सफर करने की सुविधा मिल सकती है। स्मार्ट सिटी के तहत 13.50 करोड़ रुपये का बजट मिला है। हिमाचल प्रदेश रोपवेज एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचपीआरटीडीसी) के मैनेजर अजय आनंद ने बताया कि 30 नवंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से ट्रायल भी किए जाएंगे। अभी ट्रॉली ट्रैक बिछाने के साथ खाली ट्रॉली को चलाने के लिए प्रारंभिक ट्रायल शुरू हुए हैं, इसके बाद कार्य पूरा होने पर ट्रॉली में लोगों को बिठाकर ट्रायल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed