Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: चमियाना अस्पताल में हार्ट मरीजों की जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
अभी तक यूरोलॉजी और गेस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग कर रहा रोबोटिक सर्जरी
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता के साथ करना होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना में अब हार्ट के मरीजों को ऑपरेशन करवाने में ओर आसान हो जाएगी। हार्ट के ऑपरेशन भी रोबोटिक करने की तैयारी की जा रही है। इससे रोगियों को सीधा फायदा होगा और ऑपरेशन होने के बाद मरीजों को जल्द छुट्टी भी मिल जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपचार मिल सकेगा। साथ ही जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता के साथ करना आसान होगा।
कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग की ओर से प्राचार्य को रोबोटिक सर्जरी के लिए पत्र भेजा गया है। साथ ही उपकरण दिलवाने की मांग की गई है ताकि जल्द मरीजों के लिए सुविधा शुरू की जा सके। अस्पताल में अभी यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इन विभागों में रोबोटिक तकनीक की मदद से विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब हृदय रोगियों को भी इसका लाभ देने की योजना है। हार्ट सर्जरी में रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल से चिकित्सकों को ऑपरेशन के दौरान अधिक सटीकता के साथ काम करने में मदद मिलती है। गौर रहे कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी की सुविधा बढ़ने से अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। खासकर हृदय रोग से पीड़ित उन मरीजों को फायदा हो सकता है, जिन्हें जटिल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। इससे प्रदेश में ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और कदम बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90,000 रुपये
चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी महंगी हो गई है। रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90,000 रुपये कर दिया गया है। यह दाम बीते दिनों लागू किए गए हैं। पहले सामान्य समेत स्पेशल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के अलग-अलग शुल्क निर्धारित थे, लेकिन अब एक जैसे ही दाम वसूले जा रहे हैं। शुरुआत में रोबोटिक सर्जरी के दाम सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए 30,000 रुपये थे, जबकि स्पेशल वार्ड के मरीजों को 50,000 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ता था। इसके बाद 150 ऑपरेशन पूरे होने पर सामान्य वार्ड के मरीजों से 50,000 और स्पेशल वार्ड के मरीजों से 80,000 रुपये वसूले जाते थे।

----
सीटीवीएस विभाग की ओर से रोबोटिक सर्जरी के लिए कहा गया है। इसके लिए उपकरण मंगवाए जाएंगे। मरीजों को सुपर स्पेशलिटी सेवाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्य किया जा रहा है। -डाॅ. बृज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed