फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Udaipur civic body elections: Around 500 polling teams dispatched for the second phase of voting.

उदयपुर निकाय चुनाव: द्वितीय चरण की वोटिंग के लिए करीब 500 मतदान दल रवाना, तैयारियां पूरी

Thu, 10 Sep 2026 07:15 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 07:15 PM IST
Udaipur civic body elections: Around 500 polling teams dispatched for the second phase of voting.
नगरीय निकाय चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के मतदान को लेकर उदयपुर जिले में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण गुरुवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

अलग-अलग केंद्रों पर हुआ अंतिम प्रशिक्षण
उदयपुर नगर निगम के मतदान दलों को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया, जबकि नगरपालिका मावली और कानोड़ के मतदान दलों का प्रशिक्षण दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया।

पीठासीन अधिकारियों को समझाई मतदान प्रक्रिया
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में सहायक प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों, चुनाव सामग्री के उपयोग और मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना
शिक्षण के बाद उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय से चुनाव सामग्री प्राप्त की और अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। वहीं मावली और कानोड़ नगरपालिका क्षेत्र के मतदान दलों को संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर बनाए गए वितरण एवं संग्रहण केंद्रों से चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

करीब 500 दल संभालेंगे मतदान की जिम्मेदारी
उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के तहत उदयपुर नगर निगम, नगरपालिका मावली और कानोड़ में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए करीब 500 मतदान दल रवाना किए जा रहे हैं। इनमें 10 प्रतिशत आरक्षित मतदान दल भी शामिल हैं।

चार-चार कार्मिकों की टीम, प्रशासन अलर्ट
प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कार्मिक शामिल हैं। सभी दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मतदान दलों के केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही शुक्रवार की वोटिंग की अंतिम तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखीमपुर खीरी में अव्यवस्थाओं में झुलस रहे मुक्तिधाम, देखें वीडियो

10 Sep 2026

शाहजहांपुर: खस्ताहाल सड़क से परेशान छात्रों का प्रदर्शन, जल्द निर्माण कराने की मांग

10 Sep 2026

हांसी में सिवानी फीडर में मिला शव, न्यू सुल्तानपुर हेड के पास पानी से निकाला; पुलिस ने बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया

10 Sep 2026

VIDEO: आइटा चैंपियनशिप सीरीज का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

10 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, सड़क किनारे अवैध खोखे और रैंप हटाए; कबाड़ वाहन भी हटाए

10 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर, कारीगरी मूर्तियों को दे रहे अंतिम रूप

10 Sep 2026

मेरठ में खटीक समाज ने दलित बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर और दवा वितरण की मांग की, सीएमओ ने दिया आश्वासन

10 Sep 2026
विज्ञापन

झांसी नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: अरविंद खटीक तय समय सीमा में जमा नहीं कर पाए पर्चा

10 Sep 2026

अब्बास-निकहत की बांदा कोर्ट में पेशी, सुनवाई के बाद मीडिया से बनाई दूरी

10 Sep 2026

गाजियाबाद: साबिर 315 गैंग ने नाबालिग और परिजनों पर किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

10 Sep 2026

कानपुर: दुकान गिराने के विरोध में सपा नेत्री का धरना, एसडीएम और एसीपी ने लिया ज्ञापन

10 Sep 2026

पनैठी-गंगीरी रोड पर जुगाड़ वाहन से ऑटो की टक्कर

10 Sep 2026

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

10 Sep 2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में दिलाई शपथ, विशेषज्ञों ने कहा- व्यवहार में बदलाव को समय रहते पहचानना जरूरी

10 Sep 2026

26 साल बाद शिमला जिला परिषद में भाजपा की वापसी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी और मनाया जश्न

10 Sep 2026

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, टिकट बंटवारे को लेकर साधा निशाना

10 Sep 2026

76.04% मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के नतीजों का इंतजार

10 Sep 2026

राजा की शोभायात्रा में शराबी युवक की दबंगई: आरक्षक से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

10 Sep 2026

जालंधर में पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर शोक जताने पहुंचे नेता

10 Sep 2026

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर दलित समाज का जालंधर बंद

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

पूर्वी दिल्ली में एमसीडी का चल रहा हथौड़ा: लक्ष्मी नगर से न्यू अशोक नगर तक अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी

10 Sep 2026

गुरुग्राम में फायरिंग से हड़कंप: 45 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या, जानें पुलिस ने क्या कहा

10 Sep 2026

चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदाकिनी पर सुरक्षा का घेरा

10 Sep 2026

हाईवे पर हादसे का लाइव वीडियो: फरीदाबाद में चलती बाइक रेलिंग से टकराई, दिल्ली जा रहे थे दोनों

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

शिमला: शूटिंग चैंपियनशिप में निशाने पर सटीकता और जीत का लक्ष्य, दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

10 Sep 2026

लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आयुष इंटर्न चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

10 Sep 2026

हापुड़ में चले लात-घूंसे: लेनदेन का विवाद मारपीट तक पहुंचा, दो पक्षों में भिड़ंत; सामने आया वीडियो

10 Sep 2026

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शुरू

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed