फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Polls BJP Herds 40 Candidates to Resort as Both Parties Battle for Local Power

चित्तौड़गढ़: सत्ता की चाबी के लिए जोड़तोड़ शुरू, रिजॉर्ट में भाजपा के 40 प्रत्याशी; कांग्रेस ने भी खेला दांव

Sat, 12 Sep 2026 01:42 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 01:42 PM IST
सार

रावतभाटा नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस ने बोर्ड बनाने के लिए बहुमत जुटाने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा ने 39 प्रत्याशियों और एक निर्दलीय को बाहर भेजकर बाड़ेबंदी की है। कांग्रेस के भी एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को कोटा भेजे जाने की चर्चा है। 14 सितंबर को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी।
 

विज्ञापन
Chittorgarh Polls BJP Herds 40 Candidates to Resort as Both Parties Battle for Local Power
चुनावी तनाव से दूर मस्ती करते नजर आए भाजपा पार्षद प्रत्याशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत जुटाने की रणनीति में जुट गई हैं। इसी बीच भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रत्याशी चुनावी तनाव से दूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अपने 39 पार्षद प्रत्याशियों और एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को 9 सितंबर को बस के जरिए रावतभाटा से बाहर भेजा था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सभी प्रत्याशियों को चित्तौड़गढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में ठहराया गया है।
विज्ञापन


भाजपा की बाड़ेबंदी के बाद कांग्रेस भी सक्रिय
भाजपा की इस रणनीति के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने भी देर रात एक दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को रावतभाटा से कोटा की ओर भेजा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से बाड़ेबंदी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: ‘पापा, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है...जल्दी ले जाओ’; फोन के दो घंटे बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड बनाने के लिए बहुमत जुटाने की कवायद
दरअसल, रावतभाटा नगर पालिका के 40 वार्डों में चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने की कोशिश में हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही पार्षद प्रत्याशियों को अपने पाले में सुरक्षित रखने की कवायद ने स्थानीय सियासत को और गरमा दिया है। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। परिणाम सामने आने के बाद ही साफ होगा कि रावतभाटा नगर पालिका की सत्ता की चाबी किस दल के हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed