Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Salad decoration and painting competitions organized on the occasion of Eid Miladunbi
{"_id":"66e59761fa9c00f005092b54","slug":"salad-decoration-and-painting-competitions-organized-on-the-occasion-of-eid-miladunbi-talents-will-be-honored-tomorrow-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2105266-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: जश्ने ईद मिलादुनबी पर सलाद सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन, कल प्रतिभाओं का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: जश्ने ईद मिलादुनबी पर सलाद सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन, कल प्रतिभाओं का होगा सम्मान
सलाद सज्जा प्रतियोगिता में सानियाबानो पुत्री असलम हुसैन एवं परवीन बानो पत्नी इकराम हुसैन की टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर नसरीन सोलंकी पुत्री यासीन अली, तृतीय स्थान पर सिमरन पुत्री मोहम्मद इंसाफ व नाजमीन पुत्री मेहबूब भाटी रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुस्लिम यूथ कमेटी द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मंच संचालन मुनीर जहां ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था अलिसा मंसूरी, मुनीर जहां, परवीन बानो, रूकसाना बानो, यासमीन बानो, सुहाना, सामिया, आयशा कादरी सहित मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के सदस्यों ने संभाली।
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा उत्साह के साथ सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक अग्रकुल सेवा फाउंडेशन की महिला प्रदेशाध्यक्ष राधा सिंघल एवं वैदिक कन्या विद्यालय की प्राचार्या सुमन शर्मा निर्णायक रहे। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक लईक अहमद, डॉ शेर मोहम्मद, इरफान बागवान, रफीक मोयल, शाहिद भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर ग्रुप में आयोजित की गई, जिसमें 150 से ज्यादा बालक बालिकाओं ने भाग लेकर पर्यावरण सुरक्षा के तहत चित्रकला के माध्यम से संदेश दिया।
जनरल नॉलेज (जीके) के संयोजक अब्दुल रहमान, यूनुस गौरी, नसरुद्दीन भाटी,अय्यूब बागवान ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में 180 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी भाग लेने वाले बच्चों को कमेटी की तरफ से सांत्वना पुस्कार प्रदान किए गए। कमेटी के सदर हाजी सलीम खान ने सभी भामाशाहों व बच्चों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में रफीक मोयल, फकरुद्दीन जाजम, इमरान खान, नसरुद्दीन भाटी, अब्दुल रहमान, इंसाफ मोयल, आबिद कुरैशी, लईक अहमद, डॉ शेर मोहम्मद, अय्यूब बागवान, यूनुस गोरी, हैदर अली, इरफान बागवान, सलीम कायमखानी सहित मुस्लिम वक्फ व यूथ कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
15 सिंतबर को शिक्षण पुरस्कारों का होगा वितरण
मुस्लिम वक्फ कमेटी के सह सचिव लईक अहमद ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाले विधार्थियों व खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का 15 सितम्बर रविवार को शाम 5 बजे इस्लामिया स्कूल में सम्मान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।