बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Mayor Vanita Seth says I myself am very troubled by stray dogs

Jodhpur News: आवारा कुत्तों से आम ही नहीं, खास भी परेशान; महापौर बोलीं- मैं खुद इनसे बहुत परेशान हूं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 07:29 PM IST
Jodhpur News: Mayor Vanita Seth says I myself am very troubled by stray dogs
राजस्थान के जोधपुर शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लेकिन अब यह समस्या सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि शहर की प्रथम नागरिक और नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ भी इन आवारा कुत्तों से परेशान नजर आ रही हैं।
 
शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि नन्हे बच्चों से लेकर वाहन चालकों तक को इनसे रोजाना जूझना पड़ता है। कुछ आवारा कुत्तों तो राह चलते लोगों पर झुंड में हमला तक कर रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि विदेशी पर्यटक भी अब पुराने शहर की गलियों में जाने से पहले दो बार सोचने लगे हैं।
 
महापौर ने मानी समस्या की गंभीरता
पत्रकारों से बातचीत के दौरान महापौर वनिता सेठ ने बेबाकी से स्वीकार किया कि वह खुद इन आवारा कुत्तों से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा चार–पांच बार आवारा कुत्तों को हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन हर बार कुछ एनजीओ और अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से कार्रवाई अधर में रह गई।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती मामला: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई शुरू, नोट शीट तलब; भर्ती की निष्पक्षता पर उठे सवाल
 
महापौर ने कहा कि इनसे राहत दिलाने के प्रयास जारी हैं। संबंधित एनजीओ से बातचीत हो रही है और कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि जोधपुर शहरवासी चैन की सांस ले सकें।
 
नगर निगम की कार्रवाई सीमित
हालांकि नगर निगम दक्षिण द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं, लेकिन उनकी कार्रवाई केवल उन्हीं कुत्तों तक सीमित है, जो लोगों को काट चुके हों या जिनकी शिकायतें लगातार मिल रही हों। बाकी इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की ये टीमें कागजों में सक्रिय हैं, जबकि हकीकत में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सुबह-शाम सैर पर जाने वाले बुज़ुर्ग हों या फिर स्कूली बच्चे, हर कोई इन कुत्तों की दहशत से बचते हुए चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Sirohi: माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर पांच दिन से भारी वाहनों का यातायात ठप, बारिश से सड़क-सेफ्टी वॉल क्षतिग्रस्त
 
विदेशी पर्यटक भी हो रहे हैं सतर्क
जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन अब आवारा कुत्तों की समस्या ने शहर की छवि पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। कई बार विदेशी पर्यटकों को भी इन कुत्तों ने निशाना बनाया है, जिससे वे भीतरी शहर की गलियों में जाने से कतराने लगे हैं। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि अगर यह स्थिति यूं ही बनी रही तो जोधपुर की पर्यटन आय भी प्रभावित हो सकती है। वे नगर निगम से अपील कर रहे हैं कि समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: कार की टक्कर के बाद तीन टुकड़ों में बट गया ट्रैक्टर, चालक गंभीर, दमोह छतरपुर हाईवे पर हादसा

07 Jul 2025

Shimla: छोटा शिमला के लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

07 Jul 2025

चंदौली में तेज रफ्तार का कहर, बाइक और ऑटो की भिड़ंत; दो घायल

07 Jul 2025

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा

07 Jul 2025

भाटापारा में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, चाय दुकान को फिर किया आग के हवाले, पुलिस पर उठे सवाल

विज्ञापन

Shajapur News: मोहर्रम के जुलूस में आपस में भिड़े युवाओं के दो गुट, पुलिस ने चलाई लाठियां

07 Jul 2025

Meerut: मां और बेटी ने प्रेमियों के साथ् मिलकर कराई थी सुभाष की हत्या, पांच गिरफ्तार

07 Jul 2025
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: जिला पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन हंगामा, भाजपा-कांग्रेस को करना पड़ा बगावत का सामना

ऊना: भक्ति-शक्ति यात्रा सम्मान समारोह में सामाजिक सशक्तीकरण का दिया संदेश

07 Jul 2025

आजमगढ़ में संतान की चाह में महिला की मौत मामले में पुलिस ने बताई ये सच्चाई

07 Jul 2025

रायबरेली में व्यापारी की हत्या का राज गहराया, उन्नाव और फतहेपुर में छापा मार रही पुलिस

07 Jul 2025

अंबेडकरनगर में शरारतीतत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति की क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराई मरम्मत

07 Jul 2025

चरखी दादरी: बारिश में सड़क किनारे लेटा व्यक्ति, पानी में डूबने से हुई मौत

07 Jul 2025

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ कैंट के अध्यक्ष बने एडवोकेट सपन सोढ़ी, नए कार्यकारिणी सदस्यों को भी दिलाई शपथ

07 Jul 2025

फरीदाबाद में बारिश और जाम: नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे भरा पानी, वाहनों की थम गई रफ्तार

07 Jul 2025

Shimla: मौसम खुलते ही भट्ठाकुफर फल मंडी में बढ़ी सेब की आवक, देखें वीडियो

07 Jul 2025

स्कूल की चहारदीवारी गिरने से छात्र का पैर टूटा

07 Jul 2025

हमीरपुर: मांगें पूरी नहीं हुईं तो सरकार व प्रबंधन के खिलाफ होगा आंदोलन

जीरा में रेलवे रोड पर दो करियाना दुकानों पर हुई चोरी

Ujjain Mahakal: श्रावण-भाद्रपद मास में महाकाल को कैसे चढ़ेगी कांवड़ और किस गेट से मिलेगा प्रवेश? जानें सब कुछ

07 Jul 2025

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, किनारे रहने वालों की बढ़ी मुश्किलें

07 Jul 2025

गाजियाबाद में आफत वाली बारिश: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगा भयंकर जाम, कई जगह जलभराव

07 Jul 2025

VIDEO: कासगंज में बारिश बनी आफत, सड़कों पर जलभराव; घरों में घुसा पानी

07 Jul 2025

VIDEO: बारिश से बाजार में भरा पानी, परेशान रहे दुकानदार

07 Jul 2025

VIDEO: उटंगन नदी में तीन युवक डूबे...दो को बचाया, एक की माैत

07 Jul 2025

लुधियाना में तेज बरसात

07 Jul 2025

चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को पीतल के आवरण से ढका गया

07 Jul 2025

महेंद्रगढ़: 80वें जन्मदिन पर महिला ने स्काइ डाइविंग कर रचा इतिहास

VIDEO: कासगंज में बारिश से मुसीबत...थाने में हो गया जलभराव, घरों में घुसा पानी

07 Jul 2025

VIDEO: कासगंज में बारिश से मुसीबत...रेल यातायात हुआ ठप, यात्रियों को हुई दिक्कत

07 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed