{"_id":"6abfdf16e8f3942d3d05e047","slug":"work-from-home-blackmail-case-two-accused-arrested-from-mumbai-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2026 10:14 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:14 PM IST
सार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के मामले में मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में कई युवतियों से संपर्क और निजी सामग्री मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कथित सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है।
मुंबई से दबोचे गए दोनों आरोपी
पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज सत्येंद्र सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई के शिवाजी नगर, मानखुर्द निवासी फैजान अहमद और झारखंड के साहेबगंज निवासी, हाल मुंबई निवासी आमीर हुसैन के रूप में हुई है।
स्नैपचैट पर मिला था वर्क फ्रॉम होम का झांसा
मामले में 31 अगस्त 2026 को पीड़िता ने महिला थाना जोधपुर ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने स्नैपचैट पर ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर उससे पहचान पत्र और हस्ताक्षर लिए। बाद में सोशल मीडिया रील्स को लाइक, शेयर और रिव्यू करने का काम दिया गया।
विज्ञापन
निजी फोटो-वीडियो लेकर शुरू की ब्लैकमेलिंग
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने टास्क पूरा करने के नाम पर पीड़िता से निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो कॉल भी करवाए और रुपये लिए। 11 दिसंबर 2025 को आरोपी जोधपुर आया और पीड़िता को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी रही।
मोबाइल में मिलीं 30 युवतियों की निजी सामग्री
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से करीब 30 युवतियों के निजी वीडियो और चैट मिले हैं। पुलिस को 200 से अधिक युवतियों की प्रोफाइल भी मिली हैं, जिनसे वर्क फ्रॉम होम के नाम पर संपर्क किया गया था। इनमें राजस्थान की करीब 10, मुंबई की 50 से अधिक और देशभर की 200 से अधिक युवतियां शामिल बताई गई हैं। मुंबई में भी एक पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
दो दिन निगरानी के बाद गिरफ्तारी
साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मुंबई में दो दिन तक निगरानी और रेकी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।