Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three Miscreants Set Liquor Shop Salesman Ablaze in Broad Daylight in Jaipur's Renwal, Victim Critical

राजस्थान: शराब की दुकान में घुसे तीन बदमाश, सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Tue, 10 Nov 2026 05:32 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 05:32 PM IST
Three Miscreants Set Liquor Shop Salesman Ablaze in Broad Daylight in Jaipur's Renwal, Victim Critical

जयपुर ग्रामीण के किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। करड़ रोड स्थित खालड़ा क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे सेल्समैन ने जान बचाने के लिए दुकान से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे सेल्समैन को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। यहां बर्न वार्ड में उसका उपचार जारी है।

पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंचे थे तीन बदमाश
रेनवाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शराब की दुकान पर सेल्समैन कैलाश सिंह रोजाना की तरह काम कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक के हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल थी। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही कैलाश सिंह पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। अचानक हुए इस हमले से सेल्समैन को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

पढे़ं: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद कैलाश सिंह लपटों से घिर गया। जान बचाने के लिए वह मदद की गुहार लगाते हुए दुकान से बाहर भागा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। रेनवाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो फ्रिज और शराब के दर्जनों कार्टन जले
सेल्समैन पर हमला करने के साथ बदमाशों ने दुकान में भी आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में दो फ्रिज पूरी तरह जल गए, जबकि शराब के दर्जनों कार्टन भी राख हो गए। इससे दुकान में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन युवक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक युवक के हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल भी नजर आ रही है।

पुलिस रंजिश और लूट सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खूंदड़ उताड़ की बायो फ्यूल फैक्टरी में लगी भीषण आग, पराली के दो बड़े ढेर जलकर राख

मोगा में बठिंडा भारतमाला हाईवे पर टकराई गाड़ियां, मासूम बच्चे समेत सात गंभीर

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने बाइक को रौंदा, चालक वाहन छोड़कर फरार

10 Nov 2026

रोहतक में सुधरी हवा, 100 अंक गिरा वायु गुणवत्ता सूचकांक

10 Nov 2026

दिवाली पर पराली जलाने की 1,152 घटनाएं, कुल आंकड़ा 4,459 पहुंचा

विज्ञापन

अंबाला में आशा साइंटिफिक में लगी आग, लाखों के उपकरण जले

10 Nov 2026

रीवा: गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सांसद का विवादित बयान, किसान 3 महीने मेहनत और 9 महीने ताश-शराब में बिताते हैं

10 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ में दो पक्षों में विवाद, घरों में किया पथराव, चार गंभीर घायल

10 Nov 2026

जुआ खेलने के दौरान प्रशासक ने पिस्टल से चलाई गोली, VIDEO

10 Nov 2026

खून खराबे का लाइव वीडियो: दिल्ली में थाने के सामने दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जानें मामला

10 Nov 2026

पीलीभीत: सराफा दुकान में चोरी की कोशिश, छत से गिरकर चोर और व्यापारी के पैर टूटे

10 Nov 2026

चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप

10 Nov 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 45 की गोशाला में गोवर्धन पूजा

रेलवे की अनुमति के इंतजार में अटकी अंडरग्राउंड केबल बदलने की योजना, VIDEO

10 Nov 2026

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार

10 Nov 2026

फतेहाबाद में दिवाली के बाद हवा हुई बेहद खराब, एक्यूआई 367 तक पहुंचा

10 Nov 2026

सोनीपत में ताजपुर के खेत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या

10 Nov 2026

गोवर्धन पर्व पर कनीना के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण

रेलवे स्टेशनों पर बजने लगे छठ गीत, बिहार जाने वाली ट्रेनों मे भीड़; VIDEO

10 Nov 2026

VIDEO: घोड़े से भी तेज दोड़ता है ये ऊंट, नाम है श्यामो

10 Nov 2026

शाहजहांपुर: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, बेटी की भी हत्या की कोशिश

10 Nov 2026

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

10 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर में गोवर्धन पूजा की धूम, जीवंत हुआ सात कोस की परिक्रमा का दृश्य

10 Nov 2026

नवंबर में भी तप रहा राजस्थान!

10 Nov 2026

अमृतसर में बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिंहों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब, कुंवर विजय प्रताप को किया सम्मानित

10 Nov 2026

सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 Nov 2026

सीतापुर में निजी बस में लगी आग, पाया गया काबू

10 Nov 2026

छठ से पहले रेलवे के सामने बड़ी चुनौती! भीड़ संभालना हुआ मुश्किल

10 Nov 2026

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

10 Nov 2026

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed