Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vijay Bajia Murder: Anish Goliya Took Revenge for His Father's 2019 Murder with an Axe news

विजय बाजिया हत्याकांड: बदले की कहानी आई सामने, पिता की हत्या के 7 साल बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से लिया बदला

Sat, 14 Nov 2026 04:59 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या का मामला पिता की हत्या का बदला लेने से जुड़ा है। मुख्य आरोपी अनीश गोलिया ने साथियों के साथ कुल्हाड़ियों से वारदात की। आरोपी '7007 गैंग' के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय थे।

विज्ञापन
Vijay Bajia Murder: Anish Goliya Took Revenge for His Father's 2019 Murder with an Axe news
जयपुर में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जयपुर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बदले की कहानी सामने आई है। वर्ष 2019 में अनीश गोलिया के पिता कैलाश गोलिया की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। अब 2026 में अनीश ने भी कुल्हाड़ी से वार कर विजय बाजिया की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अनीश ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, कुल्हाड़ी के इस्तेमाल के पीछे पुलिस एक दूसरी वजह भी मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दूसरे हथियार आसानी से उपलब्ध नहीं होते, जबकि कुल्हाड़ी बाजार से आसानी से खरीदी जा सकती है।

वारदात से कुछ घंटे पहले खरीदी थीं तीन कुल्हाड़ियां
विजय बाजिया हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अनीश गोलिया, कमलेश, दिनेश निठारवाल और युवराज चौधरी पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बुधवार को वारदात से कुछ घंटे पहले ही तीन नई कुल्हाड़ियां खरीदी थीं। बेनाड़ रोड पर कैंपर गाड़ी से विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर रोका गया। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अनीश के पिता कैलाश गोलिया की वर्ष 2019 में जोबनेर में हत्या हुई थी। इस घटना के बाद से ही अनीश के मन में बदले की भावना थी। पुलिस पूछताछ में भी पिता की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

भागते हुए मंदिर पहुंचे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए चारों आरोपी भागते हुए एक मंदिर पहुंच गए। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या अनीश ने पिता की हत्या का बदला लेने के बाद कोई मन्नत पूरी होने पर मंदिर जाने की योजना बनाई थी? क्या वह वारदात के बाद भगवान के दर्शन करने पहुंचा था? हालांकि, पुलिस इस संभावना को सही नहीं मान रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाकाबंदी के बाद आरोपियों के पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में वे भागते-भागते मंदिर तक पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'7007 गैंग' के नाम से सोशल मीडिया पर फैलाते थे दहशत
जांच में सामने आया कि आरोपी '7007' नाम से गैंग संचालित कर रहे थे। गिरोह के सदस्य हाथों पर एक जैसे टैटू बनवाकर सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट के जरिए अपना महिमामंडन करते थे। इसका मकसद युवाओं को प्रभावित कर उन्हें गैंग से जोड़ना था। पुलिस के अनुसार, मृतक विजय बाजिया भी सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए अपना प्रभाव बढ़ा रहा था। एडिशनल डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार के अनुसार, सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ियां, बिना नंबर की कैंपर गाड़ी और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। अब '7007 गैंग' से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed