फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Bust Two Fake Call Centers, 60 Arrested for Defrauding US Citizens

Jaipur Crime:जयपुर में बैठकर अमेरिकियों को ठगने वाले 60 लोग गिरफ्तार, दो काल सेंटरों पर हुई छापेमारी

Fri, 21 Nov 2025 08:55 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 08:55 PM IST
Jaipur Police Bust Two Fake Call Centers, 60 Arrested for Defrauding US Citizens
जयपुर में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर पुलिस ने मालवीयनगर और प्रतापनगर क्षेत्र में संचालित दो फर्जी कॉल सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी कर 49 पुरुष और 11 महिलाओं सहित कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 57 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप और व्यापक डिजिटल डेटा बरामद किया है, जिनमें हजारों अमेरिकी नागरिकों की निजी और बैंकिंग जानकारी शामिल है।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि गिरोह खुद को Amazon और Apple के कस्टमर सपोर्ट सेंटर के रूप में पेश कर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहा था। गूगल सर्च में फर्जी हेल्पलाइन नंबर ऊपर दिखाए जाते थे। अमेरिकी उपभोक्ता जब तकनीकी सहायता या रिफंड के लिए इन नंबरों पर कॉल करते, तो गिरोह के “डायलर्स” कॉल रिसीव कर उसे “क्लोजर्स” तक ट्रांसफर कर देते थे।

क्लोजर्स खुद को बैंक अधिकारी या अमेरिकी सरकारी एजेंसियों—जैसे FBI, IT Department या कोर्ट—का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों पर दबाव बनाते और उनकी बैंकिंग, कार्ड तथा पहचान संबंधी जानकारी हासिल कर लेते थे। कई मामलों में पीड़ितों को फर्जी वारंट और कानूनी नोटिस भेजकर डराया भी जाता था।

ये भी पढ़ें:मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां

गिरोह पीड़ितों के बैंक अकाउंट खाली करवाने के लिए उन्हें नए खाते खोलने का झांसा देकर रकम अपने नियंत्रित खातों में ट्रांसफर करवाता था। बाद में यह धन क्रिप्टोकरेंसी और हवाला के माध्यम से भारत में प्राप्त किया जाता था। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क अब तक लाखों डॉलर की अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी कर चुका है।

छापेमारी विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजय कुमार नैन (IPS) के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई का सुपरविजन एसीपी मालवीयनगर आदित्य पूनियां और एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा ने किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी EYEBEAM और VICI जैसी उन्नत क्लाउड कॉलिंग तकनीक और VPN का उपयोग कर रहे थे, जिससे लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

फर्जी कॉल सेंटरों से बरामद डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि आगे की जांच में इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और भी उजागर हो सकते हैं। प्रतापनगर और मालवीयनगर थानों में BNS, IT Act और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद में राज्य स्तरीय टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण

21 Nov 2025

करनाल में नूर महल चौक के पास घूम रहे गोवंश, वाहनों के लिए बने खतरा

21 Nov 2025

Video : बलरामपुर में दिल्ली धमाके के तार स्वास्थ्य विभाग में खंगालने में जुटी खुफिया एजेंसी

21 Nov 2025

Video : लखनऊ के पारा के मोहान रोड पर खतरनाक गड्ढे बने मुसीबत

21 Nov 2025

लुधियाना मुठभेड़ में घायल आरोपी राजस्थान के, जसवीर चौधरी ने ग्रेनेड हमला करने के लिए भेजे थे

21 Nov 2025
विज्ञापन

प्रेस क्लब सभागार में उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ की पत्रकारवार्ता

21 Nov 2025

एबीवीपी संगठन के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर दून में पत्रकारवार्ता

21 Nov 2025
विज्ञापन

Sirmour: लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर नाहन के शंभुवाला में पदयात्रा का आयोजन

21 Nov 2025

महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान में पांच दुकानदारों का सामान जब्त

शहीदी नगर कीर्तन जयकारों की गूंज के साथ शहीदों की धरती से रवाना

Sirmour: संगड़ाह कॉलेज में रक्तदान शिविर, 65 ने किया महादान

21 Nov 2025

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में धूम मचा रहे पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व उत्तरप्रदेश के कलाकार

21 Nov 2025

700 दिन में 700 श्लोक याद करने वाले आशीष को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सहयोग, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुआ सम्मान

21 Nov 2025

Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी, सरेआम चल रही गोलियां

21 Nov 2025

कुरुक्षेत्र नगर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची खलबली

21 Nov 2025

सिवानी मंडी चेयरपर्सन कार्यालय में निजी फोटो लगाने का विवाद बढ़ा, आठ पार्षद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

21 Nov 2025

Himachal Pradesh: 45 साल बाद लौटी याददाश्त, मुंबई से अपने घर पहुंचा रिखी राम

21 Nov 2025

जालंधर में लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल को समर्पित एकता मार्च निकाला गया

21 Nov 2025

महेंद्रगढ़ में राजकीय कॉलेज में मनाया वार्षिक खेल उत्सव, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुरादनगर के ओम सन पब्लिक स्कूल में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन

21 Nov 2025

Delhi: कालकाजी थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा

21 Nov 2025

Agra: 200 साल पुराना कॉलेज, ब्रिटिश शासन में गंगाधर शास्त्री ने रखी थी नींव

21 Nov 2025

इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में आयकर विभाग की टीम का छापा

21 Nov 2025

बिलासपुर: लुहणू मैदान में शुरू हुआ जल तरंग जोश महोत्सव, देखें वीडियो

21 Nov 2025

पठानकोट में अवैध खनन जम्मू सीमा पर रावी दरिया का सीना छलनी कर रहा माफिया

21 Nov 2025

फगवाड़ा के ब्लड बैंक में मक्खन सिंह जौहल मैमोरियल फ्री कैंसर जांच कैंप का आयोजन

21 Nov 2025

Jodhpur News: सतीश पूनिया बोले- SIR मतदाता सूची को शुद्ध करने का निष्पक्ष अभियान, फर्जी वोटरों पर लगेगी रोक

21 Nov 2025

रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार का चुनाव आयोग के साथ टकराव लोकतंत्र का अपमान

21 Nov 2025

Rohtak: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने ली बहन की जान, हमालवरों से भिड़ गया देवर!

21 Nov 2025

VIDEO: 480 नव विवाहित जोड़ों को बांटी विवाह सामग्री

21 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed