{"_id":"67e3eee97f598d598700ca7f","slug":"two-youths-riding-a-scooty-hit-a-woman-and-took-away-rs-1-lakh-and-a-gold-chain-alwar-news-c-1-1-noi1339-2765909-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: स्कूटी सवार युवकों ने महिला को टक्कर मारकर गिराया, सोने की चेन और एक लाख रुपए लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: स्कूटी सवार युवकों ने महिला को टक्कर मारकर गिराया, सोने की चेन और एक लाख रुपए लूटकर भागे
अलवर जिले के दाऊदपुर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे दया नगर निवासी बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला दूर जाकर गिर पड़ी, जबकि स्कूटी सवार युवक भी हल्के चोटिल हो गए। बाद में पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवक उसकी पत्नी से एक लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दया नगर निवासी हरि सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ग्यारसी देवी को दाऊदपुर फाटक के पास बाइक से उतारा। वह सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने या तो झपट्टा मारा या फिर बैग छीना, जिससे वह गिर गईं। हरि सिंह ने बताया, हम पोस्ट ऑफिस से लौट रहे थे। पत्नी के बैग में एक लाख रुपये थे और गले में सोने की चेन थी। बदमाश उसे लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला को पास के धनेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरि सिंह के अनुसार, पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और वह मौके पर ही बेहोश हो गई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों की राय अलग
घटना के पास दुकान चलाने वाले विश्वेंद्र ने बताया, मेरी दुकान के सामने ही महिला रोड पर गिरती दिखी। स्कूटी सवारों ने टक्कर मारी थी, लेकिन लूट जैसा कोई नजारा नजर नहीं आया। हमें तो यह केवल एक्सीडेंट लगा। सीसीटीवी फुटेज में महिला को अचानक टक्कर लगने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। स्कूटी भी गिर गई थी। कुछ ही सेकंड में आसपास के लोग महिला को उठाने पहुंच गए।
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह लूट थी या केवल एक सड़क हादसा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।