बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The Food Safety Department started checking fruits and vegetables for the first time,

Alwar News: फल-सब्जियों में मिलावट के खिलाफ अभियान, सब्जी मंडी में 12 सैंपल लिए; 70 किलो सड़ा पपीता नष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 08:00 PM IST
The Food Safety Department started checking fruits and vegetables for the first time,
एफएसएसएआई के निर्देश पर राज्य सरकार और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के आदेशानुसार फल एवं सब्जियों में मिलावट के विरुद्ध प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को अलवर स्थित अग्रसेन सब्जी मंडी में निरीक्षण किया गया।

अभियान के तहत फूड विभाग की टीम ने मंडी परिसर स्थित कई फल विक्रेताओं की जांच की। जांच में यह पाया गया कि फलों को पकाने के लिए एथिलीन गैस का उपयोग किया जा रहा है, जबकि कैल्शियम कार्बाइड (एसिटिलीन गैस) का कोई उपयोग नहीं मिला, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक मानी जाती है। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर से फल और सब्जियों के कुल 12 सैंपल जांच हेतु संग्रहित किए गए। इसके साथ ही राधा स्वामी फ्रूट कंपनी के पास से करीब 70 किलो सड़ा-गला एवं दूषित पपीता जब्त कर नष्ट करवाया गया।

कैंप आयोजित कराएंगे लाइसेंस के लिए
निरीक्षण के दौरान फूड विभाग की टीम ने मंडी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि मंडी परिसर में कार्यरत सभी फल और सब्जी विक्रेताओं का खाद्य लाइसेंस या पंजीयन कराना अनिवार्य है। इस संबंध में मंडी परिसर में ही एक पंजीयन कैंप आयोजित कराने का निर्णय लिया गया, जिसे मंडी प्रशासन व व्यापारियों ने सहमति दी।

बिना लाइसेंस व्यापार पर होगी कार्रवाई
फूड विभाग ने स्पष्ट किया है कि एफएसएसएआई के नियमों के अनुसार फल, सब्जी, किराना या किसी भी खाद्य पदार्थ का विक्रय करने के लिए खाद्य लाइसेंस या पंजीयन अनिवार्य है। यदि कोई विक्रेता बिना पंजीयन या लाइसेंस के खाद्य सामग्री का विक्रय करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर चालक के साथ मारपीट व हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

खुले में फल बेचने पर दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान खुले में रखे तरबूजों पर मक्खियों की भरमार देखी गई, जिससे स्वास्थ्य संबंधित गंभीर चिंताएं सामने आईं। इस पर तरबूज विक्रेता को चेतावनी दी गई कि फल खुले में न रखें और तरबूज काटकर प्रदर्शित करने से बचें। इस दौरान श्री गणेश फ्रूट कंपनी, न्यू सब्जी मंडी से मौसमी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया, जिसे लैब में परीक्षण हेतु भेजा गया है।

30 मई तक जारी रहेगा अभियान
फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल के नेतृत्व में जारी यह अभियान 30 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान मंडियों और बाजारों से फलों और सब्जियों के लगातार नमूने लिए जाएंगे और संदिग्ध पदार्थों की जांच की जाएगी। फूड विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित और प्रमाणित स्थानों से ही फल एवं सब्जियां खरीदें और मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Noida: आज वट सावित्री व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना लिए वट वृक्ष की पूजा में लीन रहीं महिलाएं

26 May 2025

घरवालों से परेशान होकर युवक ने बनाई सुसाइड करने की योजना, वीडियो आया सामने

26 May 2025

परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने वाले प्रधानाध्यापकों ने रखी अपनी

26 May 2025

उप्र राज्य महिला आयोग की बैठक में महिला अपराधों को रोकने के लिए नए प्रयासों पर हुई चर्चा

26 May 2025

Alwar News: रास्ते को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र गंभीर घायल

26 May 2025
विज्ञापन

देहरादून के शहीद स्मारक में आंदोलनकारियों ने किया हवन पूजन, शहीदों को किया नमन

26 May 2025

गर्मी बढ़ी, ट्रांसफार्मर के सामने कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा

26 May 2025
विज्ञापन

अंबाला: 11 में से सात शिकायतों का किया गया समाधान, चार रखी गईं पेंडिंग

26 May 2025

बहादुरगढ़: कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

भारत के अंतिम गांव माणा में पुष्कर कुंभ का आज अंतिम स्नान, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

26 May 2025

एसआरएन अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जानकारी लेते अपर सिटी मजिस्ट्रेट

26 May 2025

सिरमाैर: भाजपा महिला मोर्चा ने नाहन में निकाली तिरंगा यात्रा

26 May 2025

सोमवती अमावस्या...हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, भरणी और कृतिका नक्षत्र में किया स्नान

26 May 2025

वट सावित्री व्रत: हरिद्वार में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर मांगा अखंड सौभाग्य

26 May 2025

लीडर रोड शाहगंज में बिजली विभाग ने मारा छापा, कटिया लगाकर एसी चलाते पकड़े गए दुकानदार

26 May 2025

चंडीगढ़ के मलोया में प्राचीन शिव मंदिर में वट सावित्री की पूजा

26 May 2025

जालंधर के खुरला किंगरा एरिया में पानी न आने से भड़के लोगों ने लगाया जाम

26 May 2025

अकाली पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया काबू

26 May 2025

कोरबा में घर के बाहर सूख रहे कपड़ों की चोरी, चोंरो की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

26 May 2025

रोल गोल्ड थमा जौहरी से जालसाजों ने 15 लाख ठगे, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्ता

26 May 2025

Jalore News: जालौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 3.67 लाख की नकली मुद्रा सहित दो गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

26 May 2025

फतेहाबाद पुलिस की प्रभावी पहल, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

26 May 2025

करनाल: छात्राओं को नशे के प्रति किया गया जागरूक, पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन

26 May 2025

फतेहाबाद: अशोक नगर इलाके में सीवर जाम की समस्या का नहीं हुआ समाधान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा पार्षद

26 May 2025

हमीरपुर: आरोग्य शिविर में 30 लोगों की हुई एक्स-रे स्क्रीनिंग

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में सिपाही शहीद, शामली के रहने वाले थे सौरभ देशवाल

26 May 2025

लखनऊ के आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेले में अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी

26 May 2025

लखनऊ में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की

26 May 2025

हिसार: ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में होगी पेशी, कल खत्म हुआ था रिमांड

26 May 2025

Chhattisgarh: पिकनिक स्पॉट झोराघाट में हजारों की संख्या में लग रही भीड़, उत्पात मचा रहे बाइकर्स गैंग

26 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed