फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neemrana Krishna Kidnapping Case Accused Police Remand Two Days

राजस्थान: 22 माह के मासूम बच्चे की बलि देने के इरादे से अपहरण! आरोपी दो दिन की रिमांड पर

Thu, 22 Oct 2026 10:00 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 10:00 PM IST
सार

राजस्थान के बहरोड़ जिले के नीमराणा में 22 माह के मासूम कृष्णा के अपहरण के मामले में गिरफ्तार विवेक कुमार को न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस के अनुसार, बच्चे को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां से सकुशल बरामद किया गया था। शुरुआती पूछताछ में अपहरण के पीछे बलि देने के इरादे का पहलू सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Neemrana Krishna Kidnapping Case Accused Police Remand Two Days
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बहरोड़ जिले के नीमराणा कस्बे में 22 माह के मासूम कृष्णा के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक कुमार को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस आरोपी से वारदात को अंजाम देने के तरीके, अपहरण के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पुलिस आरोपी को कस्बे में लेकर पहुंची, जहां उसकी शिनाख्त परेड कराई गई। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने पहले घटनास्थल के पास मोबाइल चार्जर लेने की कोशिश की थी, लेकिन चार्जर नहीं मिला। इसके बाद उसने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठाया और वहां से निकल गया।
विज्ञापन


शिनाख्त परेड के दौरान आरोपी ने बताई वारदात की कहानी
पुलिस आरोपी को गुरुवार शाम नीमराणा कस्बे में लेकर पहुंची और शिनाख्त परेड कराई। आरोपी के कथित बयान के अनुसार, उसने सबसे पहले घटनास्थल के पास मोबाइल चार्जर लेने की कोशिश की थी, लेकिन उसे चार्जर नहीं मिला। इसके बाद उसने घर के बाहर खेल रहे मासूम कृष्णा को उठाया और बाइक पर बैठाकर वहां से रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि रास्ते में उसने बच्चे के लिए चाय और बिस्किट खरीदे, ताकि बच्चा भूखा न रहे। इसके बाद वह हरियाणा की ओर निकल गया। पुलिस अब आरोपी के बयानों का मिलान अन्य साक्ष्यों से कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस
नीमराणा के डीएसपी कृष्ण यादव ने बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे होली टीबा क्षेत्र से कृष्णा का अपहरण किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सतबीर सिंह के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की आवाजाही का पता लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान करीब 350 कैमरों की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय से जांच आगे बढ़ाई गई।

मथुरा के कोसीकलां से सकुशल बरामद हुआ मासूम
डीएसपी कृष्ण यादव के अनुसार, पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां पहुंची, जहां से मासूम कृष्णा को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के निवासी 34 वर्षीय विवेक कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पीतल का त्रिशूल, मेहंदी की पत्तियां, चूड़ियां तथा पीली धातु की अंगूठी सहित अन्य सामग्री बरामद करने की जानकारी दी है। इन वस्तुओं की भूमिका और घटना से उनका संबंध जांच का विषय है।

बलि देने के इरादे के पहलू पर जांच
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे की बलि देने के इरादे से अपहरण किए जाने का पहलू सामने आया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कथित तौर पर अपहरण की योजना कैसे बनाई और वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।
दो दिन की रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। साथ ही उसके बयानों का सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


शिनाख्त परेड के दौरान जुटी भीड़
आरोपी को कस्बे में लाए जाने के दौरान शिनाख्त परेड देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस तरह की घटना को गंभीर बताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed