फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Ajmer Nasirabad Three Crore Robbery Case Eighth Accused Arrested Transport Businessman House

राजस्थान: तीन करोड़ की डकैती के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, आयकर अधिकारी बनकर घुसे थे डकैत

Sun, 18 Oct 2026 12:47 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर हुई करीब तीन करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है। 

विज्ञापन
Ajmer Nasirabad Three Crore Robbery Case Eighth Accused Arrested Transport Businessman House
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना पुलिस ने नसीराबाद की महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर हुई डकैती के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने डकैती के इस मामले में करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल दो वॉकी-टॉकी और रेकी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


आरोपी अदालत में पेश
सदर थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने ग्राम दांता स्थित कुम्हार मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय मिट्टू को बापर्दा गिरफ्तार किया है। अनुसंधान के बाद आरोपी को नसीराबाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी की शिनाख्तगी परेड करवाएगी। पूर्व में बापर्दा गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार राम, रविकान्त उर्फ नकुल और तारू राम की शिनाख्तगी परेड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं की चेतावनी, 23-24 अक्टूबर को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मिनट में तीन करोड़ डकैती
उल्लेखनीय है कि अजमेर जिले में बदमाशों ने आयकर अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर में प्रवेश किया था। बदमाश मात्र 13 मिनट में करीब तीन करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। इस डकैती की साजिश में कारोबारी का एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: कोटा में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला: डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, 24 घंटे में दो महिलाओं ने तोड़ा दम

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस डकैती से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने और इसमें शामिल बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed