Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: When the woman did not get the borrowed money back, she committed suicide by consuming poison
{"_id":"67a9cabfd01598b263097b9b","slug":"after-not-returning-the-borrowed-money-and-being-beaten-the-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-alwar-news-c-1-1-noi1339-2612365-2025-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: उधार दिए पैसे वापस मांगे तो पड़ोसी ने की मारपीट, परेशान होकर महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: उधार दिए पैसे वापस मांगे तो पड़ोसी ने की मारपीट, परेशान होकर महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 05:46 PM IST
Link Copied
अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत 38 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला थाना क्षेत्र के गांव नंगला बांजीरका का है, जहां पर जहर खाने से 38 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया मृतका इमराना उम्र 38 वर्ष जो कि नगला बंजीरका की रहने वाली है। काफी दिनों पहले जहर खाया था। तबीयत बिगड़ने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार आने की वजह से परिजन उसको अपने घर ले गए। उसके बाद अचानक उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ गई। उसको अलवर के जिला अस्पताल में लाया गया। यहां से गंभीर अवस्था के चलते महिला को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर में उसका लगातार इलाज चलता रहा था। बीती रात 2:45 पर महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया मृतका के परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि मृतका के पति असलम ने अपने पड़ोसी नाम मुबीन को 7 लाख रुपये उधार दिए थे। जब ये लोग पैसे वापस मांगने गए तो उनके साथ पड़ोसी ने मारपीट की। इसी कारण परेशान होकर इस महिला ने जहर खा लिया। अब उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।