{"_id":"67a8de4580b3e90b830da003","slug":"elder-brother-kills-younger-brother-on-suspicion-of-witchcraft-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2611858-2025-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone: बोरिंग में हुआ पानी कम, तो जादू टोने के शक में बड़े भाई ने छोटे को उतार दिया मौत के घाट; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: बोरिंग में हुआ पानी कम, तो जादू टोने के शक में बड़े भाई ने छोटे को उतार दिया मौत के घाट; जानें मामला
खरगोन जिले के बड़वाह थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुलगांव में बड़े भाई के द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यही नहीं हत्यारे भाई ने अपने भतीजे को भी कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मंझला भाई भूरे सिंह (62) वर्ष ने जब बोरिंग कराया था, तब उसमें पानी अधिक था। लेकिन अब उसी बोरिंग का पानी निकलना कम हो गया था। जिस पर उसे अपने बड़े और छोटे भाइयों के जादू टोने करवाकर पानी कम करवाने का शक था।
इसी सोच के चलते उसने अपने छोटे भाई सुरेश सिंह उम्र 45 की गर्दन पर कुल्हाड़ी से घातक वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव में आया उसका भतीजा त्रिलोक सिंह उम्र 45 भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
मंझले भाई को बड़े और छोटे भाइयों पर था जादू टोने का शक
इधर, घटना की जानकारी देते हुए बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि यह घटना ग्राम सुलगांव में तीन सगे भाइयों के बीच विवाद की है। जिसमें आरोपी भूरे सिंह मंझला भाई है। उसने कुछ दिनों पहले जिस समय बोरिंग कराई थी, उस समय तो पानी ठीक निकला था, लेकिन उसी बोरिंग में अब पानी कम होने लगा था। जिसको लेकर आरोपी भूरे सिंह को यह शंका होने लगी कि उसका बड़ा भाई गोविंद सिंह और इस हादसे में मृत हुआ उसका छोटा भाई सुरेश सिंह ये लोग जादू टोना करते हैं। इसलिए उसकी बोरिंग में पानी कम होता जा रहा है। इसके साथ ही कुछ और भी परेशानियां उसके दिमाग में चल रही थीं। इसी सब के चलते इन तीनों में से मंझले भाई ने अपने छोटे भाई सुरेश सिंह की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दुःखद मौत हो गई।
ताऊ ने भतीजे को भी कुल्हाड़ी से किया घायल
वहीं टीआई राठौर ने बताया कि इस मामले में बड़े भाई गोविंद सिंह का लड़का और आरोपी का भतीजा त्रिलोक सिंह भी मौके पर ही था। वह इस विवाद में बीच बचाव करने आया। तब उसको भी मंझले भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिसको फिलहाल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही घटना को लेकर मौके पर की कार्रवाई की गई है। वहीं इसी के चलते आरोपी भूरे सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में मृतक का पोस्टमार्टम बड़वाह के सिविल अस्पताल में करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया है। एवं हत्या से जुड़ा प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।