Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Ajmer News
›
Rajasthan RAS demands money I will catch him and beat him BJP MLA Anita Bhadel turns red with anger
{"_id":"672f2d8b8136219eaa05f9ea","slug":"ras-officer-asks-for-bribe-money-i-will-catch-him-and-beat-him-why-did-bjp-mla-anita-bhadel-say-this-in-front-of-minister-jhabar-singh-kharra-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2297812-2024-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'RAS पैसे मांगता है, पकड़कर मारूंगी', मंत्री के सामने गुस्से में बोलीं MLA अनीता भदेल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'RAS पैसे मांगता है, पकड़कर मारूंगी', मंत्री के सामने गुस्से में बोलीं MLA अनीता भदेल, देखें वीडियो
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं। वहीं, भाजपा के ही विधायक ने मंत्री के आगे कहा कि आरएएस अधिकारी रिश्वत मांगता है, उसे पकड़कर मारूंगी। बता दें कि अनीता भदेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को अजमेर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। तभी अनिता भदेल ने अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर आरएएस अधिकारी को भ्रष्ट बता दिया। अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे, तभी भदेल ने उपायुक्त भरतराज गुर्जर आरएएस अधिकारी को भ्रष्ट बता दिया।
विधायक ने गुस्से में यहां तक दिया कि पकड़कर मारूंगी। अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भड़कतीं विधायक को देख खर्रा भी सकते में आ गए। उन्होंने इस मामले में एक्शन लेने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए गए।
दरअसल, बीते दिनों अजमेर के वैशालीनगर में एक गैस गोदाम को सीज कर दिया गया था। इसी मामले को लेकर विधायक भदेल पहुंची थीं। उन्होंने मामले को गैर कानूनी बताते हुए अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया।
विधायक ने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण का उपायुक्त भ्रष्ट है, रिश्वत के पैसे मांगता है। उसे पकड़ कर मारूंगी। विधायक की नाराजगी इस कदर भारी पड़ी कि शाम होते-होते प्राधिकरण के तीनों उपायुक्त के जोन बदल दिए गए। साथ ही जिस गैस गोदाम के सीज करने को लेकर मामला गरमाया था, उसका ताला भी खोल दिया गया। एडीए प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम ही भरतराज गुर्जर का तबादला किशनगढ़ जोन में कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।