{"_id":"6aae7f4c0534ce67fe0bd80b","slug":"video-shri-radha-ashtami-celebrated-with-devotion-and-great-fanfare-at-the-panchmukhi-shiva-temple-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई श्री राधा अष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई श्री राधा अष्टमी
नयागांव मुख्य बाजार स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर नयागांव में 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और सुबह से ही भक्तजन मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे।
मंदिर के प्रधान राजकुमार फौजी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे शास्त्री सुनील दत्त और अखिलेश पांडे के द्वारा विधिवत हवन करवाया गया। इसके बाद राधा रानी का अभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे महिला कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12 बजे राधा रानी को भोग लगाया गया, जिसके बाद सभी भक्तजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपलक्ष्य देव शर्मा, पटवारी, सुशील शर्मा, किशोरी लाल, अनुज कौशिक, अनुराग कौशिक, कमल सहित महिला कीर्तन मंडली की सदस्य और बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। वहां मौजूद सभी भक्तजनों ने राधा रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।