{"_id":"6a8fa6ebb12ad1da9a0af379","slug":"video-two-accidents-in-half-an-hour-at-halwara-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हलवारा में आधे घंटे में दो हादसे, वायुसेना केंद्र के सामने बने स्पीड ब्रेकर बने कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा में आधे घंटे में दो हादसे, वायुसेना केंद्र के सामने बने स्पीड ब्रेकर बने कारण
हलवारा में भारतीय वायुसेना केंद्र के सामने लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर बने कथित अवैध स्पीड ब्रेकरों के कारण बुधवार देर रात आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे हुए।
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के सामने हुए इन हादसों में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहला हादसा रात करीब 12 बजे हुआ जब ईंटों से लदे दो ट्रक आपस में टकरा गए। रायकोट से लुधियाना जा रहे ट्रक चालक सुखविंदर सिंह को अचानक स्पीड ब्रेकर का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ब्रेकर के आगे कोई चेतावनी बोर्ड नहीं था। सुखविंदर के ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसएसएफ के मुलाजिमों और स्थानीय लोगों ने ट्रक काटकर सुखविंदर को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए भेजा गया है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीछे वाले ट्रक को गुरप्रीत सिंह चला रहा था। गुरप्रीत ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के पास अन्य स्पीड ब्रेकरों पर भी संकेतक नहीं हैं।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पीड ब्रेकर के नियम
पहले हादसे के करीब आधे घंटे बाद उसी स्पीड ब्रेकर पर एक अन्य ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सवार लोगों को मामूली खरोंचें आईं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामान्य रूप से स्पीड ब्रेकर बनाने की नीति नहीं है। मंत्रालय ने 1976 से 2016 तक कई परिपत्रों में इन्हें हटाने की नीति दोहराई है। जहां गति नियंत्रण आवश्यक हो, वहां स्पीड लिमिट संकेतक और रंबल स्ट्रिप जैसे उपाय सुझाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।