Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protest by Punbus and PRTC contract employees

Ludhiana News: पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 10 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Protest by Punbus and PRTC contract employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ गेट रैली कर जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रस्ताव पत्र झूठे साबित हुए हैं और किसी भी कर्मचारी को अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा गया है। उन्होंने सरकार पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए 16 नवंबर से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी है।

यूनियन नेता दयाल माही ने कहा कि सरकार के साथ 65 से 70 बैठकें हो चुकी हैं लेकिन कर्मचारियों की मांगों का कोई ठोस हल नहीं निकला। प्रदेश स्तरीय नेता अमरजीत भट्टी ने बताया कि पिछले 12 सालों से काम कर रहे पनबस कर्मचारियों को पक्का करने में सरकार लगातार बहाने बना रही है। यूनियन ने ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार-बिचौलियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया। पटियाला में 26 अक्तूबर को पीआरटीसी कर्मचारियों को दिए गए प्रस्ताव पत्र भी अब तक लागू नहीं हुए हैं। यूनियन की मुख्य मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों को 2026 के अधिनियम नंबर 10 के तहत सीधा विभाग के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर करना शामिल है। पनबस के 11 साल से कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पीआरटीसी की तर्ज पर तुरंत पक्का किया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत मांगों का समाधान नहीं किया तो 16 नवंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और ट्रांसपोर्ट मंत्री के आवासों का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed