{"_id":"6ae6e5b16e398d049c0b0674","slug":"video-police-now-keep-a-close-watch-on-drug-dens-in-jagraon-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में नशे के अड्डों पर अब पुलिस की पैनी नजर, सुनसान जगहों और श्मशान घाटों में होगी रोजाना पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में नशे के अड्डों पर अब पुलिस की पैनी नजर, सुनसान जगहों और श्मशान घाटों में होगी रोजाना पेट्रोलिंग
पंजाब में नशे के मुद्दे पर सरकार और पुलिस लगातार सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में अब लुधियाना देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। अब पुलिस की कार्रवाई केवल नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांवों में उन सुनसान स्थानों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, जहां नशेड़ी अक्सर इकट्ठा होकर नशा करते हैं।
पुलिस ने जगराओं क्षेत्र के गांवों में श्मशान घाटों, खाली प्लॉटों और अन्य सुनसान सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर वहां नियमित पेट्रोलिंग करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की भी तैयारी है।
इसी मुहिम के तहत लुधियाना देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता, एसपी राजन शर्मा, जगराओं के डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा और रायकोट के डीएसपी ने गांव बुर्ज हरि सिंह और काउंके कलां का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान नशे की रोकथाम, नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के इलाज और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।