{"_id":"6adcd653a1ad33fc5a04f431","slug":"video-food-safety-department-raids-a-desi-ghee-clarified-butter-factory-in-kailash-nagar-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: कैलाश नगर में देसी घी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: कैलाश नगर में देसी घी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी नष्ट
हारों के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग द्वारा जिले भर में जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रामनदीप कौर के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने कैलाश नगर स्थित देसी घी की एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर वहां तैयार किए जा रहे और भंडारित उत्पादों की विस्तृत जांच की।
जांच के दौरान टीम ने फैक्ट्री से सरताज, दयाल और डेयरी फार्म ब्रांडों का 135 किलोग्राम देसी घी तथा 3,405 किलोग्राम खुला देसी घी बरामद किया। इसके अतिरिक्त कुल 4,215 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी जब्त किया गया। वहीं, 675 किलोग्राम एक्सपायरी देसी घी की पहचान कर उसे निर्धारित नियमों के अनुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि यह बाजार में न पहुंचे और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा न बने। टीम ने फैक्ट्री में मौजूद उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की।
इसके अलावा, घी के पांच नमूने तथा सरसों के तेल का एक नमूना लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। इन नमूनों के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित फर्म या जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामनदीप कौर ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों, घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।