{"_id":"6949432b41dd60e6df09ad1b","slug":"video-bhartiya-kisan-union-ekta-ugrahan-staged-a-protest-in-front-of-jagraon-sdm-office-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू एकता उगराहा ने जगरांव एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू एकता उगराहा ने जगरांव एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ने सोमवार को एसडीएम जगरांव कार्यालय के सामने बहादुरके, बाघियां और शेरेवाला गांवों के बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मुआवजा जारी करने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह कलर, जिला महासचिव सुदागर सिंह, जिला वित्त सचिव राजिंदर सिंह सियार, बलवंत सिंह घुदानी और युवराज सिंह घुदानी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा इन गांवों में पूरी गिरदावरी तक नहीं करवाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और एडीसी से बार-बार मिलने के बावजूद कई किसानों के नाम क्षति सूची में दर्ज ही नहीं किए गए। जो सूचियां तैयार की गई हैं, उन्हें भी एडीसी लुधियाना के माध्यम से एसडीएम कार्यालय भेज दिया गया, लेकिन गंभीर बात यह है कि इन सूचियों को अब तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। प्रशासन का बहाना है कि सरकार ने पोर्टल नहीं खोला।
इस मौके पर तहसीलदार राजिंदर भाटिया ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार एक ओर प्रेस में यह प्रचार कर रही है कि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को पूरा मुआवजा दे दिया गया है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने इसे सरासर झूठ करार दिया।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र मुआवजा जारी नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान हरजीत सिंह ग़ालोटी, कामिकर सिंह (रायकोट), मास्टर जुगिंदर आज़ाद, जसवीर सिंह खत्रा, बलदेव सिंह रसूलपुर, जसवंत सिंह भट्टियां, अमरिक सिंह भुंदरी और तीरथ सिंह तलवंडी ने भी किसानों को संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।