{"_id":"6688fb3fbb7aa2c0c907baad","slug":"deadly-attack-on-shiv-sena-leader-in-ludhiana-police-caught-the-accused-2024-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
पंंजाब के लुधियाना में कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर हमला करने वाले आरोपियों को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने घटना के छह घंटे के भीतर फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह निहंगों के बाणे में आए तीन युवकों ने बीच सड़क पर संदीप थापर गोरा के सिर और हाथों पर तलवारों से 12 बार ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बूरी तरह से घायल कर दिया था। वारदात के समय गोरा के साथ उनका सिक्योरिटी गार्ड भी था, लेकिन हमलावरों के सामने वो भी कुछ नहीं कर सका। इसके बाद हमलावर गोरा की एक्टिवा से ही फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोग हमला होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी गोरा को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर हालत में गोरा को पहले सिविल अस्पताल ले गए जहां से सीएमसी रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसी में दाखिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।