फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused freed from police custody in Ludhiana

लुधियाना में कानून-व्यवस्था को ठेंगा: पुलिस कस्टडी से फिल्मी अंदाज में छुड़ाया आरोपी, जमकर हुई हाथापाई

Thu, 10 Sep 2026 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 07:07 PM IST
सार

लुधियाना में पुलिस कस्टडी से भीड़ ने एक आरोपी को छुड़वा लिया। पुलिस वैन के आगे स्कूटर लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Accused freed from police custody in Ludhiana
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के गुरनाम नगर इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुराने मामले में वांछित अपराधी को दबोचने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और इलाका निवासियों ने हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने न केवल पुलिस के सरकारी वाहन के आगे स्कूटर खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया, बल्कि हाथापाई के बीच वैन की खिड़की खोलकर पुलिस कस्टडी में मौजूद मुख्य आरोपी शुभम उर्फ गोरू को जबरन छुड़ाकर भगा दिया।

विज्ञापन


घटना छह सितंबर की है, जब थाना डिवीजन नंबर चार के एएसआई अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ मारपीट के पुराने मामले में नामजद आरोपी गोरू की तलाश में विक्की हथौड़ी के मकान पर छापेमारी करने पहुंचे थे। पुलिस ने जब दस्तक दी तो घर में मौजूद महिलाओं और विक्की ने गोरू के अंदर होने से साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी भांपकर शुभम अपने दो साथियों, गौतम और मानव के साथ छत के रास्ते पड़ोसी के मकान से होते हुए पीछे की गली में कूद गया। सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर तीनों को धर दबोचा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों को लेकर निकलने लगी, विक्की हथौड़ी, उसकी दो बेटियों और दर्जनों लोगों ने सरकारी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता रोकने के लिए वैन के ठीक आगे स्कूटर अड़ा दिया गया। सूचना पाकर एसएचओ अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र होती चली गई। इसी गहमागहमी के बीच आरोपी शुभम की पत्नी ने पुलिस पर दबाव बनाने और उन्हें झूठे केस में उलझाने के लिए किसी तेजधार वस्तु से अपने ही हाथ पर वार कर लिया। 

खून बहता देख उसने पुलिसकर्मियों को सरेआम धमकियां देना शुरू कर दिया। हंगामे और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने सरकारी गाड़ी की पिछली खिड़की जबरन खोल दी और अंदर बैठे शुभम उर्फ गोरू को खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद आरोपी गलियों के रास्ते रफूचक्कर हो गया। पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल कैमरों में पूरे घटना की रिकॉर्डिंग कर ली।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर विक्की हथौड़ी, उसकी दोनों बेटियों और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और फरार गोरू समेत सभी हमलावरों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed