Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
27 thousand steel plates, 17 thousand glasses and 8 thousand cloth bags were sent for Maha Kumbh
{"_id":"6782bbd89ed1ba8ff90d27f5","slug":"27-thousand-steel-plates-17-thousand-glasses-and-8-thousand-cloth-bags-were-sent-for-maha-kumbh-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-108320-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: महाकुंभ के लिए 27 हजार स्टील की थालियां, 17 हजार गिलास और 8 हजार कपड़े के थैले भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: महाकुंभ के लिए 27 हजार स्टील की थालियां, 17 हजार गिलास और 8 हजार कपड़े के थैले भेजे
-हरियावल पंजाब संस्था ने एक थैला एक थाली मिशन को बढ़ाया आगे --- संवाद न्यूज एजेंसी जगरांव। महाकुंभ के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियावल पंजाब संस्था ने एक थैला एक थाली मिशन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है। इस मिशन के तहत प्रयागराज के लिए जहां चार दिन पहले 17000 स्टील के गिलास और 27,000 स्टील की थालियां भेजी गईं। वहीं, शनिवार को 8000 थैले जगराओं से भेजे गए। इस मौके पर हरियावल पंजाब टीम से भुवन कुमार ने बताया कि हमारी पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए हमेशा प्रयास रहता है। महाकुंभ प्रयागराज में यह कपड़े के थैले बनाकर भेजे जा रहे हैं। इसका विशेष कारण यह है कि महाकुंभ पर लगभग 50 करोड़ लोग पहुंचेंगे। वहां हर व्यक्ति को एक थैला फ्री में दिया जाएगा वहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति इस थैली का प्रयोग करेगा, ताकि वहां पर 1200 टन रोज कचरा बनने का अनुमान है। उसको कम किया जा सके। इस मौके पर हरियावल पंजाब से मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह थैली विशेष तौर पर सरकार आईटीआई से सीख कर निकले हुए बच्चे ने सेवा भारती के सिखलाई सेंटरों में यह थैले हमें बना कर दिए हैं। इस मुहिम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदीप चौधरी ने भी साथ दिया है। हम अपनी तरफ से सभी दानी और सहयोगियों ने इस अभियान में हमारी मदद की है उन सब का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर डॉ भारत भूषण सिंगला,राजेंद्र जैन, गौ भगत मोहित जैन,राजीव गुप्ता,मोहित गुप्ता , विपिन कुमार , राजन राजा, बलराम बंसल, मैडम चंद्रप्रभा, डीएवी के प्रिंसिपल वेद व्रत, गुरिंदर सिंह सिद्धू, अशोक कुमार, कमल कक्कड़ आदि हाजिर हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।