सड़क पर नागिन की तरह लिपटीं औरतें: बहुत तेज वायरल हो रहा ये वीडियो, लोग फोन निकालकर कैमरे से कैद करते रहे करतब
इससे पहले एक महिला का गुजरती ट्रेन के बेहद करीब खड़े होकर रील बनाने का वीडियो भी सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद पनियहवा पुल पर रील और स्टंटबाजी नहीं रूक रहा है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी के कुशीनगर के पनियहवा पुल पर दो महिलाओं का सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो ने खड़े किए सवाल
वीडियो में दोनों महिलाएं सड़क पर लेटकर गाने पर रील बनाती नजर आ रही हैं। आस-पास मौजूद कुछ युवकों की बातचीत की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुल पर रील बनाने और स्टंट करने वालों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
बना रहता है जान का खतरा
पनियहवा पुल पर अक्सर युवक-युवतियों और अन्य लोगों का रील बनाने के लिए जमावड़ा देखा जाता है। कई बार लोग पुल पर खतरनाक तरीके से खड़े होकर या सड़क के बीच में वीडियो बनाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
नहीं रुक रहा रील बनाने का स्टंट
इसके पहले पनियहवा पुल के आस-पास रील बनाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक महिला का गुजरती ट्रेन के बेहद करीब खड़े होकर रील बनाने का वीडियो भी सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद पनियहवा पुल पर रील और स्टंटबाजी नहीं रूक रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.