फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fed up with family disputes, the man took his own life by consuming pesticide.

Ludhiana News: पारिवारिक कलह से तंग आकर व्यक्ति ने सल्फास खाकर दी जान

Thu, 24 Sep 2026 03:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 24 Sep 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
Fed up with family disputes, the man took his own life by consuming pesticide.
मरने से पहले युवक ने तीन मिनट 43 सैकेंड का बनाया वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हैबोवाल इलाके में एक व्यक्ति ने पारिवारिक क्लेश के कारण जहरीली वस्तु का निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले पीड़ित ने तीन मिनट 43 सैकेंड का एक वीडियो क्लिप रिकार्ड किया और सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान हैबोवाल के केहर सिंह नगर निवासी विजय कुमार पठानियां के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही उसके परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां विजय की मौत हो गई।

विजय के भाई अजय पठानिया ने बताया कि उसके भाई की शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। ससुराल वाले उसे लगातार किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय ने आरोप लगाया कि उसके भाई विजय की पत्नी का अपने ही किसी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध था। जिसका विजय को पता चल गया था। अजय ने आरोप लगाया कि पत्नी तो सुधरी नहीं साथ ही उसके परिवार वाले भी विजय को परेशान करते थे। विजय का साला और उसके घर के बाकी सदस्य रोजाना किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय के मुताबिक विजय की पत्नी बच्चों को साथ लेकर चली गई थी और उसे बच्चों से मिलने भी नहीं देती थी। घटना के ठीक एक दिन पहले वह अपने बच्चों से मिलने गया था। वहां ससुरालियों से बहस होने के पश्चात उसे जबरन वापस लौटा दिया गया। इसके उपरांत वह हैबोवाल स्थित अपने किराए के आवास पर वापस आ गया। जिस कारण वह काफी परेशान था और उसने आरोपियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट तैयार किया और फिर वीडियो रिकार्डिंग की। जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए। जब अजय को पता चला तो वह तुरंत अस्पताल पहुंया। जहां से उसे खरड़ अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed