{"_id":"6b012ff3ed11cdfddb02da50","slug":"video-two-brothers-from-jalandhar-murdered-in-greece-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के दो भाइयों की ग्रीस में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। आरोप है कि वह दोनों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ग्रीस ले गया था।
घटना के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। मृतकों के पिता बूटा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके तीन बेटे हैं। करीब आठ महीने पहले जालंधर के गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बड़े बेटे दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का भरोसा दिया था। परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा। वहां पहुंचने के करीब पांच महीने बाद दलजीत ने अपने छोटे भाई गुरविंदर को भी ग्रीस बुला लिया। गुरविंदर करीब तीन महीने पहले वहां पहुंचा था।
ग्रीस में दोनों भाई एक पिग फार्म (सूअर पालन केंद्र) में काम करते थे। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों भाइयों की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन 3 नवंबर को दोनों की हत्या कर दी गई। पिता बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर दोनों भाइयों पर अलग-अलग स्थानों पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाया था। दोनों भाइयों की हत्या के मामले में ग्रीस पुलिस ने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिवार को आशंका है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पिता बूटा सिंह, मां बलजिंदर कौर और बड़े भाई सुपिंदर सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार से मामले की गहन जांच करवाने तथा दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।