Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi dominance in Canada ministers parliamentary secretaries in British Columbia new government

कनाडा में पंजाबियों का दबदबा: ब्रिटिश कोलंबिया की नई सरकार में दो मंत्री और चार संसदीय सचिव बने, 15 विधायक जीत

Sat, 21 Nov 2026 11:16 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 21 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

ब्रिटिश कोलंबिया की राजनीति में पंजाबी समुदाय की भागीदारी बढ़ रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी मूल के 14 विधायक निर्वाचित हुए थे, जबकि 2026 के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

विज्ञापन
Punjabi dominance in Canada ministers parliamentary secretaries in British Columbia new government
ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के नेताओं की भागीदारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की नई सरकार में पंजाबी मूल के नेताओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। 24 अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनाव में पंजाबी मूल के 15 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इनमें 12 विधायक कंजर्वेटिव पार्टी और 3 न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी से निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


अब 20 नवंबर को मुख्यमंत्री लॉर्न डोर्कसन ने अपनी नई कैबिनेट का गठन करते हुए पंजाबी मूल के दो विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि चार अन्य विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है। नई कैबिनेट में जेसी सहोता को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सॉलिसिटर जनरल मंत्री बनाया गया है, जबकि हरमन भंगू को श्रम विभाग में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


मंदीप धालीवाल को खेल एवं संस्कृति, हरज धालीवाल को ट्रांसलिंक, जोडी तूर को पर्यटन और स्टीव कूनर को ब्रिटिश कोलंबिया की बीमा निगम का संसदीय सचिव बनाया गया है। इस तरह नई सरकार में पंजाबी मूल के कुल छह विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, जिनमें दो मंत्री और चार संसदीय सचिव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार में भी पंजाबी मूल के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली थीं। इनमें रवि परमार, रवि काहलों और जगरूप बराड़ जैसे नेताओं ने मंत्रिमंडल में अहम विभाग संभाले थे, जबकि हरविंदर संधू संसदीय सचिव रही थीं। 

पिछली विधानसभा में पंजाबी मूल के 14 विधायकों में 9 न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी और 5 कंजर्वेटिव पार्टी से थे। इस बार राजनीतिक समीकरण बदले हैं और कंजर्वेटिव पार्टी से पंजाबी मूल के 12 तथा न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी से 3 विधायक जीतकर आए हैं। ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी समुदाय की बड़ी आबादी भी उसकी राजनीतिक भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। 2021 की जनगणना के व्यापक भाषा संबंधी आंकड़ों के अनुसार, प्रांत में लगभग 3.15 लाख लोग पंजाबी भाषा का ज्ञान रखते हैं, जबकि घर में पंजाबी बोलने वालों की संख्या 2 लाख से अधिक है।

कनाडा में पंजाबी समुदाय की मजबूत मौजूदगी का असर अब वहां की राजनीतिक संस्थाओं में भी दिखाई देने लगा है। खास बात यह है कि पंजाबी मूल के नेता किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग दलों से चुनाव जीतकर सरकार और विपक्ष दोनों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 


पंजाब के संदर्भ में भी यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है, क्योंकि कनाडा में बसे पंजाबी परिवारों का अपने गांवों, शहरों और पंजाब की सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से गहरा जुड़ाव है। कनाडा में शिक्षा, रोजगार, आव्रजन, कारोबार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पंजाब से जुड़े परिवारों को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में ब्रिटिश कोलंबिया की सरकार में पंजाबी मूल के छह विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रवासी पंजाबियों की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी को दर्शाता है। यह बदलाव इस बात का भी संकेत है कि पंजाब से हजारों किलोमीटर दूर बसे पंजाबी अब केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कनाडा की सत्ता और नीतिगत फैसलों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed