Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two brothers from Jalandhar murdered in Greece uncle accused and arrested

जालंधर के दो भाइयों की ग्रीस में हत्या: परिवार ने कर्ज लेकर भेजा था विदेश, रिश्ते के मामा पर आरोप, गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 10:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 21 Nov 2026 10:37 AM IST
सार

शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के भाई दलजीत सिंह और गुरविंदर सिंह परिवार को बेहतर भविष्य देने के लिए ग्रीस गए थे। आरोप है कि रिश्ते में उनके मामा लगने वाले संदीप सिंह ने दोनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Two brothers from Jalandhar murdered in Greece uncle accused and arrested
मृतक युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। आरोप है कि वह दोनों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ग्रीस ले गया था। 
विज्ञापन

घटना के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। मृतकों के पिता बूटा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके तीन बेटे हैं। करीब आठ महीने पहले जालंधर के गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बड़े बेटे दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का भरोसा दिया था। परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा। वहां पहुंचने के करीब पांच महीने बाद दलजीत ने अपने छोटे भाई गुरविंदर को भी ग्रीस बुला लिया। गुरविंदर करीब तीन महीने पहले वहां पहुंचा था।
विज्ञापन




ग्रीस में दोनों भाई एक पिग फार्म (सूअर पालन केंद्र) में काम करते थे। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों भाइयों की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन 3 नवंबर को दोनों की हत्या कर दी गई। पिता बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर दोनों भाइयों पर अलग-अलग स्थानों पर तेजधार हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाया था। दोनों भाइयों की हत्या के मामले में ग्रीस पुलिस ने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिवार को आशंका है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पिता बूटा सिंह, मां बलजिंदर कौर और बड़े भाई सुपिंदर सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार से मामले की गहन जांच करवाने तथा दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed