फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A Pakistani minister has invited Mann to visit Pakistan.

Jalandhar News: पाकिस्तान के मंत्री ने मान को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

Tue, 27 Oct 2026 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 27 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
A Pakistani minister has invited Mann to visit Pakistan.
फोटो 03 पाकिस्तान मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा सीएम पंजाब भगवंत मान को पाकिस्तान आने का निमंत्रण देत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पाकिस्तान के प्रांतीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर और सभी सदस्यों को भी आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और भाईचारे के संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से दिया गया है।
अरोड़ा ने पाकिस्तान में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान यह निमंत्रण दिया। उन्होंने भारतीय विधायकों से गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने की अपील की। मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से भी मान को पाकिस्तान आने का निमंत्रण मिला है। मान ने चार दिन पहले पंजाब विधानसभा में लाहौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए पाकिस्तान यात्रा की अनुमति मिलने पर संदेह व्यक्त किया था। मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान पाकिस्तान आकर वहां की खूबसूरती और संस्कृति देख सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को विभिन्न धर्मों और समुदायों का गुलदस्ता बताया। अरोड़ा ने दावा किया कि पाकिस्तान का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकारों की गारंटी देता है।
विज्ञापन

फ्रांस यात्रा पर हुआ था विवाद :
भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर भी पहले विवाद हुआ था। केंद्र से अनुमति न मिलने पर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद ही वे फ्रांस गए थे। वापसी पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्हें जांच के लिए रोका गया था। इस पर मान और आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया था। रमेश सिंह अरोड़ा ने भारतीय पंजाब विधानसभा के स्पीकर के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने स्पीकर की सदन की कार्रवाई संचालित करने की प्रशंसा की। स्पीकर ने भी करतारपुर साहिब जाने की इच्छा जाहिर की है। पाकिस्तान आने पर उन्हें करतारपुर साहिब के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed