{"_id":"6a928a7f284bc3cb190245df","slug":"video-theft-at-jalandhar-school-for-the-third-time-in-two-months-incident-captured-on-cctv-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के स्कूल में दो महीने में तीसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के स्कूल में दो महीने में तीसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जालंधर के किशनपुरा स्थित सेंट जॉर्ज कान्वेंट स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। आरोप है कि चोर स्कूल की छत से तारें काटकर अंदर दाखिल हुआ और एल ई डी व एसी का कंप्रेसर लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर छत पर तारें काटता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में उसका चेहरा भी स्पष्ट नजर आने का दावा किया जा रहा है। स्कूल की टीचर जसविंदर के अनुसार पिछले दो महीनों में स्कूल को तीसरी बार निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जून में हुई पहली चोरी के दौरान चोर एल ई डी और तारें ले गए थे। इसके बाद जुलाई में दूसरी वारदात हुई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया। अब तीसरी बार चोर स्कूल से एल
ईडी और एसी का कंप्रेसर लेकर फरार हो गए। टीचर का आरोप है कि तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। टीचर का आरोप है कि सुबह 11 बजे तक कोई पुलिस अधिकारी बयान दर्ज करने के लिए स्कूल नहीं पहुंचा। जसविंदर ने कहा कि एएसआई को सूचना देने के बाद करीब तीन घंटे तक अलग-अलग पुलिस कर्मचारियों के नंबर दिए जाते रहे, लेकिन स्कूल में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि स्कूल थाने से ज्यादा दूर भी नहीं है। टीचर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल परिसर की सुरक्षा को लेकर ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने के लिए पुलिस आसानी से सड़क पर नजर आती है, लेकिन चोरी जैसी घटनाओं में कार्रवाई को लेकर स्थिति अलग दिखाई देती है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने तथा स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।