{"_id":"692081c35734e2ec30084ffa","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-from-23-to-29-november-in-jalandhar-2025-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 23 से 29 नवंबर तक श्रीमद भागवत कथा, आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी सुनाएंगे कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 23 से 29 नवंबर तक श्रीमद भागवत कथा, आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी सुनाएंगे कथा
जालंधर शहर एक बार फिर भक्तिरस में सराबोर होने जा रहा है। श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) की ओर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन में विश्वविख्यात कथावाचक श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे।
समिति द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में प्रधान सुनील नैय्यर ने जानकारी दी कि कथा का आयोजन सांई दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और काम अंतिम चरण में है। 22 नवंबर शाम 4 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह यात्रा महालक्ष्मी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के उप प्रधान उमेश ओहरी एवं संजय सहगल ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति के सदस्य लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने में जुटे हुए हैं।
कथा को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी भक्तजन इस आध्यात्मिक उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर उत्साहित हैं।
इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य, महिला विंग, युवा शाखा एवं अन्य सेवादार उपस्थित रहे और सभी ने कथा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बृजेश कुमार जुनेजा, सुनील नय्यर, उमेश ओहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्डा, संजय सहगल, हेमंत थापर, अश्विनी कुमार, राहुल शर्मा, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, रिंकू मल्होत्रा, अंकुश जुनेजा, सोनू चोपड़ा, विकास ग्रोवर, सुमित गोयल, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, तरुण सरीन, जितेंद्र कुमार, राजेश बिगमल, बलविंदर शर्मा, अरुण मल्होत्रा, राहुल बाहरी, देविंदर वर्मा, नरेंद्र वर्मा उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।